scorecardresearch
 

RR VS RCB, IPL 2026 Live Score: गुवाहाटी में रुकी बारिश, टॉस को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, विराट कोहली-वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru IPL Live Cricket Score: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. आरसीबी और राजस्थान दोनों के लिए मौजूदा टूर्नामेंट शानदार रहा है. दोनों टीमें अब तक अजेय हैं.

Advertisement
X
आईपीएल में राजसथान-बेंगलुरु के बीच मुकाबला (Photo: AP/PTI)
आईपीएल में राजसथान-बेंगलुरु के बीच मुकाबला (Photo: AP/PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-16 में आज (10 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होना था. हालांकि बारिश के चलते टॉस अब रात 8 बजे होगा. वहीं पहली गेंद 8.15 पर फेंकी जाएगी.

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआत धमाकेदार रही है. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) को परास्त किया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल की थी. राजस्थान-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

यह भी पढ़ें: राजस्थान-बेंगलुरु के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबले होते रहे हैं. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते. वहीं राजस्थान रॉयल्स को 14 मैचों में जीत हासिल हुई. जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा रहे. दोनों टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी.

Advertisement

बेंगलुरु Vs राजस्थान h2h
कुल IPL मैच: 34
बेंगलुरु ने जीते: 17
राजस्थान ने जीते: 14
बेनतीजा: 3

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement