राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) जयपुर, राजस्थान में स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है. 2008 में शुरुआती आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित, टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलती है (RR home ground).
RR ने शेन वार्न की कप्तानी में 2008 में आईपीएल का उद्घाटन एडिशन जीता था (RR won IPL in 2008). राहुल द्रविड़ की कप्तानी में रॉयल्स 2013 चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 की उपविजेता रही थी.
14 जुलाई 2015 को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति की जांच के बाद स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी में भूमिका के चलते राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल के लिए निलंबित कर दिया था (Rajasthan Royals banned).
2008 में, मुंबई में हुई टीमों की नीलामी में इमर्जिंग मीडिया ने 67 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर जयपुर स्थित फ्रैंचाइजी टीम को खरीदा था (Emerging Media purchased RR). 2021 तक, फ्रैंचाइजी का स्वामित्व मनोज बडाले के नेतृत्व वाली इमर्जिंग मीडिया आईपीएल लिमिटेड के पास है, जिसमें उसकी 65% हिस्सेदारी है.
पहले आईपीएल सीजन में, टीम एंथम 'हल्ला बोल' हुआ करता था. इस गाने को इला अरुण ने गाया था. दूसरे सीजन में, इसे सुनिधि चौहान ने गाया था. उनका मौजूदा एंथम 2018 में रिलीज़ हुआ 'फिर हल्ला बोल' है (RR team anthem).
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में 120 करोड़ में से एक बड़ी रकम खर्च की. टीम ने अपनी कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड रुपए में और यशस्वी जायसवाल को भी उतनी ही रकम में अपने साथ जोड़ा. वहीं रियान पराग और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 14-14 करोड रुपए में अपने साथ बनाए रखा.
आईपीएल की टीम लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के पास वैभव सूर्यवंशी को खरीदने का मौका था. लेकिन वह ऑक्शन के दौरान वैभव को अपनी टीम में शामिल करने से चूक गए.
वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित संजीव गोयनका ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर बाकी सभी आईपीएल टीमों के मालिकों को युवा बल्लेबाज को नहीं खरीद पाने का मलाल है. गोयनका ने वैभव के आत्मविश्वास और लगातार बेहतर होते खेल की भी तारीफ की. वीडियो में जानें वैभव की असल में खेल के अलावा किस चीज़ की चर्चा.
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा अब WWE तक पहुंच गया है. WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर जिम में वैभव के नाम वाली राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर नजर आए, जिस पर रियान पराग ने भी हैरानी जताई. इस बीच IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें एक बार फिर वैभव के विस्फोटक बल्ले पर टिकी हैं.
मुंबई इंडियंस में यशस्वी जायसवाल की एंट्री होगी या नहीं? इस पर राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें थी कि यशस्वी राजस्थान छोड़कर मुंबई में शामिल होंगे.
मुंबई इंडियंस में जुबिन भरूचा हेड कोच महेला जयवर्धने और मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारी केवल सीनियर टीम तक सीमित रहने के बजाय एमआई के पूरे क्रिकेटिंग इकोसिस्टम और खिलाड़ियों के विकास से जुड़ी होगी.
वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब सोशल मीडिया पर भी साफ तौर पर दिख रहा है, खास बात यह है कि इंस्टाग्राम के हालिया फॉलोअर्स में वो अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स से भी आगे निकल गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने उम्र पर हो रही बहस को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि असली बात उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास है. ली ने उन्हें भारतीय क्रिकेट की बड़ी खोज बताते हुए भविष्य में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई.
राजस्थान रॉयल्स के वायरल वीडियो में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में सिर्फ 29 गेंदों में 100 रन बनाकर सभी को हैरान कर दिया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के नागपुर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने उनका वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वैभव ने हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के बाद नेट्स में जमकर पसीना बहाया. माना जा रहा है कि वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी कमजोरी पर खास काम कर रहे हैं.
इंग्लैंड दौरे पर टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने के बाद वैभव अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन अब सवाल है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव कहां हैं, वो हाल में विंबलडन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और युवराज सिंह के साथ दिखे थे.
इंग्लैंड दौरे पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अब तक बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला है. जोफ्रा आर्चर ने लगातार शॉर्ट पिच गेंदों से उन्हें चुनौती दी है. आईपीएल में बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बेहतर तैयारी उनके खेल को और मजबूत बना सकती है.
वैभव सूर्यवंशी इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं और उनका टी20 डेब्यू हो चुका है. इसी बीच अब उनके दोनों भाई उज्जवल और आशीर्वाद भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. वैभव के माता-पिता पहले से ही उनके साथ हैं.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी के बीच उनकी फील्डिंग पर सवाल उठने लगे हैं. मोहम्मद कैफ और संजय मांजरेकर ने उनकी फील्डिंग कमजोरियों की ओर इशारा किया, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर जुबिन भरूचा ने युवा खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा कि वैभव में इंटरनेशनल लेवल का हर गुण मौजूद है.
राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने खिलाड़ियों की फील्डिंग पर जमकर नाराजगी जताई. कैफ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलना है तो मैदान पर ज्यादा सतर्क और तेज़ बनना होगा.
हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स जाने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों फ्रेंचाइजियों ने पंड्या को लेकर अपना बयान दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या हार्दिक अब भी आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस में खेलते दिखेंगे.
आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड मार्केट में हार्दिक पंड्या सबसे चर्चित खिलाड़ी बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) समेत सात फ्रेंचाइजियों ने स्टार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि दिखाई है. हालांकि अभी तक किसी भी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हार्दिक के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन की कहानी भी छिपी है. राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने बताया कि वैभव ने आराम और त्योहारों से पहले अभ्यास को प्राथमिकता दी. उनका मानना है कि यही सोच भविष्य में उन्हें भारतीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों की कतार में खड़ा कर सकती है.
वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। इस बीच Kumar Sangakkara ने वैभव की मानसिकता और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की। संगकारा ने बताया कि 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाले एक अहम मैच से पहले भी वैभव बिल्कुल शांत और निडर थे।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 से पहले टीम इंडिया को बेलफास्ट में खराब प्रैक्टिस सुविधाओं का सामना करना पड़ा, जिसे बाद में ठीक कराया गया. इस बीच 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली सीनियर नेट प्रैक्टिस में शानदार बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान खींचा.
आयरलैंड दौरे से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि वैभव अपनी प्रतिभा और हालिया प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में डेब्यू के पूरी तरह हकदार हैं. उन्होंने वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उम्मीद हैं.
आईपीएल के 20वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल के संभावित ट्रेड की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजी टीम्स के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है.