क्रिकेटर रियान पराग दास (Riyan Parag) घरेलू क्रिकेट में असम के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वह 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. उन्हें भारत U19 चैलेंजर ट्रॉफी (2017) के लिए भारत A टीम में चुना गया और वह उस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. दिसंबर 2017 में, उन्हें 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की टीम में नामित किया गया था. दिसंबर 2018 में, उन्हें 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा. 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान, वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए.
10 नवंबर 2001 को जन्में रियान के पिता, पराग दास एक पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं, जिन्होंने असम, रेलवे और पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है. कई साल पहले, उनके पिता पराग दास और एमएस धोनी ने खड़गपुर और गुवाहाटी में रेलवे के टूर्नामेंट में एक साथ भाग लिया था.
राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने खिलाड़ियों की फील्डिंग पर जमकर नाराजगी जताई. कैफ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलना है तो मैदान पर ज्यादा सतर्क और तेज़ बनना होगा.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाएं कंधे की सफल सर्जरी करवाई है. 24 वर्षीय ऑलराउंडर अब बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करेंगे. उनकी वापसी की कोई तय समयसीमा नहीं है और वे 2026-27 घरेलू सीजन के शुरुआती हिस्से से बाहर रह सकते हैं.
श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की ट्राई सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. चोटिल रियान पराग की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. गायकवाड़ को उपकप्तान भी बनाया गया है, जबकि पराग अब बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करेंगे.
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 96 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी का डगआउट रिएक्शन वायरल हो गया. मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स कप्तान रियान पराग उनसे लंबी बातचीत करते नजर आए. लगातार तीसरी बार नर्वस नाइंटी का शिकार बने 15 वर्षीय वैभव का दर्द सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
RR vs GT Toss Controversy: आईपीएल 2026 क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के मुकाबले से पहले टॉस के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला. रियान पराग ने ‘हेड्स’ कॉल किया था, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट उसे सुन नहीं पाए. इसके बाद टॉस दोबारा कराया गया, जिसमें राजस्थान ने जीत हासिल की और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. गुजरात ने प्लेइंग-11 में साई किशोर को शामिल किया.
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो गया है. फोटोग्राफर्स ने दोनों से साथ में फोटो खिंचवाने की गुजारिश की, लेकिन पराग ने हंसते हुए कहा, 'हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं' और फ्रेम से बाहर निकल गए...
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, IPL: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हुईं. राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम किया और प्लेऑफ में जगह बनाई.
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Score: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स 7 विकेट से मात दी. इस तरह उसके प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बरकरार है. मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 220/5 का स्कोर बनाया. जवाब में राजस्थान ने 5 गेंद शेष रहते हुए टारगेट हासिल कर लिया.
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीता. दिल्ली इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर आ गई है.
जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी के अलावा प्रियांश आर्य, रियान पराग, आयुष बदोनी और अंशुल कंबोज जैसे IPL में दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है. तिलक वर्मा टीम के कप्तान होंगे. सीरीज में श्रीलंका A और अफगानिस्तान A भी हिस्सा लेंगी.
BCCI ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है.जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. और इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 27 जून 2025 को अचानक मौत ने फैन्स को स्तब्ध कर दिया था. रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने भूखे पेट ब्यूटी इंजेक्शन लिया था, लेकिन उनके पति पराग त्यागी ने इस बात का खंडन किया है.
गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के नए मालिक लक्ष्मी मित्तल जयपुर में टीम से मिले. उन्होंने कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत की. करीब 15,660 करोड़ रुपये की डील के जरिए मित्तल परिवार फ्रेंचाइजी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने जा रहा है. RR फिलहाल प्लेऑफ की रेस में चौथे स्थान पर मौजूद है.
आईपीएल 2026 के बीच BCCI ने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की व्लॉगिंग पर रोक लगा दी है. हालिया विवादित वीडियोज के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया. खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी होटल, ड्रेसिंग रूम और टीम मूवमेंट से जुड़ा कंटेंट पोस्ट नहीं करने की सलाह दी गई है. BCCI ने टूर्नामेंट में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है.
IPL 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चहल कथित तौर पर फ्लाइट के अंदर ई सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और फैन्स लगातार सवाल उठा रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल ने जीत को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. उन्होंने कहा कि टीम को हर दिन एक जैसा प्रदर्शन करना है. शुक्रवार को हुए इस मैच में दिल्ली ने अपना सबसे बड़ा रनचेज कंपलीट किया.
RR vs DC के बीच 1 मई को जयपुर में हुए मुकाबले में डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में 47 रन की विस्फोटक पारी खेलकर राजस्थान को 225 तक पहुंचाया. कुलदीप यादव पर छक्कों की हैट्रिक लगाई और स्टार्क को भी निशाना बनाया. उनके एक तेज सिक्स से चीयरलीडर्स बाल-बाल बचीं.
दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. केएल राहुल (75) और पथुम निसंका (62) ने शानदार शुरुआत दी. रियान पराग के 90 रन बेकार गए. यह DC की IPL में सबसे बड़ी चेज रही, जबकि RR की घरेलू मैदान पर खराब फॉर्म जारी रही.
RR vs DC: रियान पराग ने 50 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. वेपिंग विवाद पर पराग ने कहा कि उन्हें आलोचकों को जवाब नहीं देना. हालांकि उन्होंने वेपिंग का खुद जिक्र नहीं किया लेकिन माना जा रहा है, उनका इशारा इसी ओर था. टीम की हार का कारण उन्होंने मिडिल ओवर्स की खराब गेंदबाजी बताया, जबकि स्टार्क और राहुल-निसांका ने मैच पलट दिया.
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से हराया. यह दिल्ली का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा. दिल्ली की जीत के हीरो ओपनर केएल राहुल और पथुम निसंका रहे.
IPL 2026 में Rajasthan Royals के कप्तान Riyan Parag का वेपिंग विवाद तूल पकड़ चुका है, जिस पर Board of Control for Cricket in India ने 25% मैच फीस जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट लगाया है. इस बीच कोच Kumar Sangakkara ने कड़ा संदेश देते हुए टीम कल्चर बनाए रखने की बात कही है. BCCI ने फ्रेंचाइज़ी पर भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो सकता है.