यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो टेस्ट और टी20i में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस टेस्ट में अपनी पहली पारी में ही शतक बनाया. घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई के लिए खेतले हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. 2019 में, वह लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं.
वह 2023 में 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे और 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की फाइनलिस्ट टीम में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. वह भारतीय टीम के स्टैंडबाय सदस्य भी थे, जिसने 2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला और टीम उपविजेता रही. इसके अलावा, यशस्वी ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम के सदस्य हैं.
उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरा शतक बनाया. वह विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. यशस्वी सर डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट इतिहास में दो दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी हैं. इसी सीरीज में, उन्होंने एक टेस्ट पारी में एक क्रिकेटर द्वारा बनाए गए सबसे अधिक छक्के (12) के लिए वसीम अकरम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. साथ ही, वह सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए.
एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज एक साथ होने से Team India के कई बड़े खिलाड़ी अलग-अलग मोर्चों पर होंगे. ऐसे में पंत, जायसवाल, ऋतुराज और दूसरे खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा. यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारत की बेंच स्ट्रेंथ और दूसरी कतार की असली परीक्षा भी है.
एशियन गेम्स में टीम इंडिया की तस्वीर 2022 से 2026 के बीच पूरी तरह बदल गई है. पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों वाली टीम ने गोल्ड जीता था, जबकि इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक ही स्क्वॉड में नजर आएंगे.
भारतीय वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिलेगा?
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने खेल से फैन्स का दिल जीतने का काम करते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने अब जडेजा पर खुलकर प्यार लुटाने का काम किया है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
मुंबई इंडियंस में यशस्वी जायसवाल की एंट्री होगी या नहीं? इस पर राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें थी कि यशस्वी राजस्थान छोड़कर मुंबई में शामिल होंगे.
यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच विवाद पर संजय मांजरेकर ने सख्त सजा की मांग की है. जायसवाल पर आईसीसी ने 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया था. मांजरेकर ने इस मामले को जून में वैभव सूर्यवंशी के विवाद से जोड़ते हुए कहा कि खिलाड़ियों को ऐसी हरकतों पर आसानी से बच निकलने देना उन्हें गलती दोहराने के लिए प्रेरित करता है.
यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी की तरफ से मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. लेकिन कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि जायसवाल पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी.
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. आउट होने के बाद गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारने के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार मिली और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया. इस मैच में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बाद कार्रवाई झेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं.
मृणाल ठाकुर अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका नाम यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, धनुष और बादशाह से जोड़ा जा चुका है, हालांकि इन चर्चाओं को लेकर अलग-अलग मौकों पर इनकार किया गया।
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को आईसीसी की तरफ से कड़ी सजा सुनाई गई है. दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन बड़ा विवाद देखने को मिला था.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से कुलदीप यादव के बाहर होने पर उठे सवालों के बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सफाई दी है. कोटक ने कहा कि कुलदीप वास्तव में वायरल बुखार से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं थी.
हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई भारतीय खिलाड़ियों के साथ 'लाइन क्रॉस' करेगा तो उसे जवाब मिलेगा.
एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस की वाहवाही लूटी है. लेकिन फिल्मों से ज्यादा वो अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.
आईसीसी यशस्वी जायसवाल पर कम से कम एक टेस्ट मैच का बैन भी लगा सकती है. वैसे सबसे पहले यह निर्धारित किया जाएगा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच बॉडी कॉन्टैक्ट जानबूझकर हुआ या दोनों प्लेयर्स के बेहद करीब आने के कारण ऐसा हो पाया. मैच अधिकारियों की रिपोर्ट और उपलब्ध वीडियो इस फैसले में अहम होंगे.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल संग असिथा फर्नांडो की तीखी नोकझोंक हुई. यशस्वी जायसवाल को 45 रनों पर बोल्ड करने के बाद असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न से माहौल गरमा गया. फिर जो कुछ हुआ, वो खेल भावना के खिलाफ था.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होना है, भारत ने गॉल टेस्ट में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अगर कोलंबो में जीतती है तो 3 साल बाद एक इतिहास बनेगा.
यशस्वी जायसवाल ने कोलंबो टेस्ट से पहले नेट्स में तेज गेंदबाजों के खिलाफ कट शॉट की कमजोरी पर खास काम किया. गॉल टेस्ट में इसी शॉट पर आउट होने के बाद भारत के पेसर्स ने लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंदें डालीं, लेकिन जायसवाल ने संयम दिखाया. अब देखना होगा कि 31वें टेस्ट और नए मैदान SSC पर वह यह सुधार मैच में भी लागू कर पाते हैं या नहीं.
वैभव सूर्यवंशी के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है. दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी अगले साल होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में खेलते दिख सकते हैं, वहीं कई बड़े नाम इस वर्ल्ड कप से बाहर रह सकते हैं.
गॉल में यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंदों में 32 रन बनाकर बहुत ही सहज नजर आ रहे थे. वह केएल राहुल के साथ टीम को एक मजबूत शुरुआत दे रहे थे. तभी वह एक खराब कॉल के कारण रन आउट हो गए.
गॉल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का रनआउट चर्चा का विषय बन गया है. श्रीलंकाई खिलाड़ी से टकराकर गिरने के बाद हुई गलतफहमी में जायसवाल रनआउट हो गए, जिसके बाद श्रीलंका की अपील पर भी सवाल उठे.