रजत मनोहर पाटीदार (Rajat Manohar Patidar) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर हैं.
पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेला. आईपीएल में उनका सफर 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ शुरू हुआ, जहां उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया था. हालांकि, शुरुआती सत्र में उन्हें विशेष सफलता नहीं मिली, जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.
2022 में, एक चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर आरसीबी ने पाटीदार को फिर से टीम में शामिल किया. इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और एलिमिनेटर मैच में 49 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाकर आईपीएल प्लेऑफ में शतक बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने. इस प्रदर्शन के बाद, 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, पाटीदार ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया, जहां उन्होंने 16 गेंदों में 22 रन बनाए. फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसमें पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 9 रन बनाए थे.
फरवरी 2025 में, आरसीबी ने पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए अपना नया कप्तान नियुक्त किया.
रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था (Rajat Patidar Age). वह एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह 8 साल की उम्र में एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए थे और बाद में उनके दादा ने उन्हें एक एकेडमी में दाखिला दिलाया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की और अंडर-15 के स्तर के बाद बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया (Rajat Patidar Early Cricket).
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया. श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है. रजत पाटीदार टीम में शामिल ना करने पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने वजह भी बताई है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. आरसीबी की इस जीत से जितनी तारीफ कप्तान रजत पाटीदार की हो रही है, उतनी ही चर्चा क्रुणाल पंड्या की भी हो रही है. इस जीत के बाद क्रुणाल पंड्या ने भाई हार्दिक के साथ रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी है.
भारतीय क्रिकेट में आने वाला शनिवार बेहद अहम रहने वाला है, जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम चुनेगी. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना मजबूत है, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं. श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या भी चर्चा के केंद्र में हैं.
आयरलैंड और इंग्लैंड T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन जल्द होगा. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज है, जबकि कप्तानी को लेकर सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के नाम सुर्खियों में हैं. आगामी बैठकों में लिए जाने वाले फैसले भारतीय T20 टीम की भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
आईपीएल 2026 में चैम्पियन टीम की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में प्रभाव नहीं छोड़ सके. उनकी कप्तानी वाली ग्वालियर चीता 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 129 रन पर सिमट गई. पाटीदार 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उज्जैन फाल्कंस ने 92 रन की बड़ी जीत दर्ज की.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर आईपीएल में अपनी नई बादशाहत स्थापित कर दी है. अब रजत पाटीदार की नजर अब अगले लक्ष्य पर है. उन्होंने साफ संकेत दे दिए कि टीम यहीं रुकने वाली नहीं है.
लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने वाली आरसीबी की सफलता के पीछे सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ का भी बड़ा योगदान रहा. कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के बाद गेंदबाजी कोच ओंकार साल्वी को टीम का अनसंग हीरो बताया. पाटीदार के अनुसार, साल्वी की मेहनत और गेंदबाजों के साथ उनके लगातार काम का असर पूरे सीजन में देखने को मिला, जिसने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर दूसरी बार इतिहास रच दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से फाइनल जीत लिया. आरसीबी की इस जीत ने करोड़ों फैन्स का दिल खुश कर दिया. वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया नहीं लिखा, जिस पर सवाल उठ रहे हैं.
आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया. वह धोनी और रोहित जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए. उनकी शानदार रणनीति और नेतृत्व ने टीम को हर मुश्किल से निकालकर जीत दिलाई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 का खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनने का कारनामा किया. 17 साल का इंतजार खत्म करने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने एक बार फिर टीम को ट्रॉफी तक पहुंचाकर साबित किया कि RCB की सफलता कोई संयोग नहीं है. विराट कोहली की पसंद माने जाने वाले पाटीदार की कप्तानी में टीम सिर्फ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रही, बल्कि कई मैच विनर्स के दम पर एक मजबूत यूनिट बनकर उभरी. यही वजह है कि RCB अब सिर्फ चैम्पियन नहीं, बल्कि एक नई विरासत गढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
RCB कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 का खिताब पिछले साल बेंगलुरु में पिछले साल जीत के बाद जान गंवाने वाले 11 फैन्स को समर्पित किया. गुजरात टाइटन्स पर फाइनल जीत के बाद पाटीदार भावुक दिखे और कहा कि वे सिर्फ फैन नहीं, परिवार का हिस्सा थे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीतकर दूसरी बार इतिहास रच दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतकर धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली.
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जमकर जश्न मनाया. RCB द्वारा साझा वीडियो में दोनों डांस फ्लोर पर मस्ती करते नजर आए. दूसरी ओर फाइनल में कोहली की नाबाद 75 रन की पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया.
IPL 2026 Final Highlights Bengaluru vs Gujarat: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे.
आईपीएल 2026 में एक बार फिर अंपायरिंग चर्चा का विषय बन गया. तेज गेंदबाज जैकब डफी की शॉर्ट बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर पुल शॉट खेलते हुए फाइन लेग पर कैच दे बैठे थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद उन्हें नॉट आउट करार दिया.
आईपीएल फाइनल 2026 में गुजरात और बेंगुलरु की रविवार (31 मई) को भिड़ंत हुई. इस फाइनल मुकाबले शुभमन गिल का कैच जिस तरह रजत पाटीदार ने पकड़ा, उसकी बेहद चर्चा रही. जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. देखें वीडियो....
आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) दोनो ही ये फाइनल जीतकर दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका है.
आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और अब दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी. रजत पाटीदार और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच और दबाव से भरपूर रहने की उम्मीद है.
आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले एक दिलचस्प रिकॉर्ड RCB के पक्ष में खड़ा है. 2018 से आईपीएल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली हर टीम ने फाइनल भी अपने नाम किया है. इस बार RCB ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इतिहास खुद को दोहराएगा या शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स इस ट्रेंड को तोड़कर दूसरी बार चैम्पियन बनेगी?
आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स दोनों का लक्ष्य दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतना है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतने का मौका है. वहीं शुभमन गिल भी अपनी कप्तानी में गुजरात को ट्रॉफी जिताना चाहेंगे.
IPL Final 2026: आईपीएल 2026 फाइनल सिर्फ ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि भारत की टी20 टीम में जगह बनाने की लड़ाई भी बन गया है. गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पूरे सीजन बल्ले से दम दिखाया है. दोनों चयन की चर्चा से बचते दिखे, लेकिन फाइनल में बड़ी पारी उनके दावों को और मजबूत कर सकती है.