scorecardresearch
 

MI vs CSK, IPL 2026 Live Score: रनचेज में मुंबई की हालत खराब, बैक टू बैक ग‍िरे 3 विकेट, सामने है ये टारगेट

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज (23 अप्रैल) को वानखेड़े में मुकाबला है. इस मुकाबले में टॉस हार्द‍िक पंड्या ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये दोनों ही टीमें 5-5 बार आईपीएल का ख‍िताब जीत चुकी हैं.

Advertisement
X
आज आईपीएल में मुंबई और चेन्नई की है भ‍िड़ंत. (Photo: PTI )
आज आईपीएल में मुंबई और चेन्नई की है भ‍िड़ंत. (Photo: PTI )

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंड‍ियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेड‍ियम में है. टॉस मुंबई इंड‍ियंस के कप्तान हार्द‍िक पंड्या ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.  चेन्नई ने पहले खेलते हुए 207/6 का स्कोर बनाया. 

इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में नहीं हैं. अभी चेन्नई की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहे. 


मुंबई की पारी की हाइलाइट्स 

रनचेज में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही, उसके 3 व‍िकेट महज 11 रन पर ही ग‍िर गए.  

चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स 
इस मुकाबले में चेन्नई की पारी की सबसे बड़े हाइलाइट संजू सैमसन रहे, ज‍िन्होंने मैच में जमकर चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई की. उन्होंने आईपीएल कर‍ियर का पांचवां और मौजूदा आईपीएल का दूसरा शतक जड़ा. संजू का शतक पारी की आख‍िरी गेंद पर आया. संजू ने 101 रन नाबाद बनाए और महज 54 गेंदों में अपना शतक बनाया. उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शाम‍िल रहे. सैमसन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को संभालकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की, क्योंकि दूसरी तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए. 

Advertisement

मुंबई की तरफ से अश्व‍िनी कुमार एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट लिया और 31 रन दिए

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI : क्विंटन ड‍िकॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडेय 

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल

वानखेड़े की पिच और कंडीशन
वानखेड़े की रेड सॉइल पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. पिछले मुकाबलों की तरह यहां भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी चुनती हैं, लेकिन मौजूदा हालात में MI पहले बल्लेबाजी कर CSK पर दबाव बनाने की रणनीति अपना सकती है, खासकर जब चेन्नई की चेज‍िंग हालिया समय में कमजोर रही है.

दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही है, MI 21-18 से आगे है. वानखेड़े में मुंबई को 8-5 की बढ़त है, लेकिन 2023 के बाद से CSK ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं.

Advertisement

मुंबई इंड‍ियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड 
कुल मैच 39
मुंबई जीता  21 
चेन्नई जीता 18 

क्या कहते हैं आंकड़े?

  • 2024 से अब तक MI और CSK दोनों ने 21-21 मैच हारे हैं, जो सबसे ज्यादा हैं. 
  • वानखेड़े में 2025 के बाद 10 में से 6 मैच चेज़ करने वाली टीम जीती
  • पहली पारी का औसत स्कोर 188, जीत के लिए औसत स्कोर 214
  • MI ने चेज करते हुए सबसे ज्यादा 12 मैच हारे, CSK दूसरे नंबर पर 

मुंबई इंडियंस: हार्द‍िक पंड्या (कप्तान), क्विंटन ड‍िकॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), रॉबिन मिंज (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा. 

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), कार्तिक शर्मा (विकेट कीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेट कीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फाउल्केस, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील होसेन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, आकाश मधवाल . 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement