हार्दिक हिमांशु पंड्या (Hardik Pandya) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग टीम में भी शामिल हैं. वह एक ऑलराउंडर है जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से तेज-मध्यम गेंदबाजी करते हैं (Hardik Pandya All-rounder).
उन्होंने 27 जनवरी 2016 को भारत के लिए ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया (T20I Debut) और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट चटकाए और 14 गेंदों में 27 रन बनाए.
पंड्या ने 16 अक्टूबर 2016 को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया (ODI Debut). वह वनडे डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने वाले चौथे भारतीय बने (Man of the Match on ODI Debut). वह 2019 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.
हार्दिक ने 26 जुलाई 2017 को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला (Test Debut). पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में, पांड्या ने अपना पहला टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया (First International and Test Century).
पांड्या आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं. अब वो मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हैं.
जनवरी 2019 में, पंड्या टीम के साथी केएल राहुल के साथ कॉफी विद करण (Koffee with Karan) शो में दिखाई दिए. जहां कई विवादास्पद टिप्पणियां कीं (Pandya Controversial Comments).
हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में हुआ था (Hardik Pandya Date of Birth). उनके पिता हिमांशु पंड्या बेटों को बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए वडोदरा शिफ्ट हो गए थे. यहां उन्होंने हार्दिक और क्रुणाल को किरण मोरे की क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया (Kiran More's Cricket Academy). हार्दिक ने एमके हाई स्कूल में नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है (Hardik Pandya Education. उनके पिता का जनवरी 2021 में हृदय गति रुकने से निधन हो गया (Hardik Pandya Father Death).
हार्दिक पंड्या ने 1 जनवरी 2020 को नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से सगाई की. 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज कर शादी के बंधन में बंधे. दोनों का एक बेटा है.
18 जुलाई 2024 को हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की (Hardik Pandya Divorce).
उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं (Krunal Pandya). उनको टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल किया गया है (Hardik Pandya World Cup 2023).
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी, हार्दिक पंड्या की फिटनेस और ऋषभ पंत के चयन पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी. रविंद्र जडेजा की वापसी, स्पिन कॉम्बिनेशन और अजीत अगरकर की संभावित आखिरी चयन बैठक भी इस ऐलान को खास बना रही है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन कई बड़े सवालों के जवाब देगा. रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप प्लान, हार्दिक पंड्या की फिटनेस, बैकअप ऑलराउंडर, विकेटकीपर और कुलदीप-चहल की वापसी पर नजर रहेगी. यह अजीत अगरकर के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी सेलेक्शन बैठक भी होगी.
एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में कुछ फेरबदल हुए हैं. 15 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जबकि हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं. हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और उनकी जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया है. यश अफगानिस्तान T20I सीरीज में भी खेलेंगे.
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. पुडुचेरी में दो मल्टी-डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम के कप्तान होंगे. साई सुदर्शन दोनों टीमों में शामिल हैं. हार्दिक पंड्या और वैशाक विजय कुमार का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है.
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने माहिका शर्मा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों की नजदीकियां और बॉन्डिंग दिखाई दी। हार्दिक ने बेटे के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीर साझा की।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत मिली है. वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर उपलब्ध हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर 9 सितंबर को फैसला होगा. जानें टीम इंडिया की फिटनेस अपडेट.
हार्दिक अपनी लेडी लव माहिका शर्मा संग काफी खुश हैं. उन्होंने माहिका संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
हार्दिक पंड्या और अमीषा पटेल का एक पार्टी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। अमीषा ने ट्रोल्स की टिप्पणियों पर जवाब देते हुए कहा कि वीडियो को रोमांटिक रंग देने से पहले लोगों को सोच-समझकर पोस्ट करना चाहिए।
हार्दिक पंड्या को हाल ही में अमीषा पटेल के साथ पार्टी करते देखा गया, जिसके बाद लोगों ने दोनों का नाम साथ जोड़ना शुरू किया. इसपर एक्ट्रेस काफी नाराज हुईं हैं, उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है.
मुंबई में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव की अटकलों पर तस्वीर साफ हुई है. सचिव देवजीत सैकिया ने वीवीएस लक्ष्मण को क्रिकेट निदेशक बनाए जाने की संभावना से इनकार किया. उन्होंने रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए उनके भविष्य पर अटकलें नहीं लगाने की बात कही. बैठक में 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी, खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम के प्रदर्शन पर चर्चा हुई.
दीपक हुड्डा की वापसी बड़ौदा के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. पांच साल पहले विवाद के बाद अलग हुए दीपक हुड्डा और बड़ौदा का रिश्ता अब एक नए अध्याय के साथ फिर शुरू होने जा रहा है.
BCCI अब खिलाड़ियों को फिट घोषित करने में जल्दबाजी नहीं करेगा. चोट से वापसी करने वाले खिलाड़ियों की फिटनेस की पूरी जांच के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा. जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर है.
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है. भारत को आने वाले समय में कई अहम मुकाबले खेलने हैं, लिहाजा खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है.
BCCI ने टीम इंडिया के विदेशी दौरों में खराब प्रदर्शन और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ी मीटिंग बुलाई है. गौतम गंभीर, अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण मुंबई स्थित बोर्ड हेडक्वार्टर पहुंचेंगे. आयरलैंड और इंग्लैंड की हार, CoE पर खिलाड़ियों का भरोसा, IPL वर्कलोड, इंजरी मैनेजमेंट और 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर चर्चा होगी.
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है. लिहाजा टीम को अब अपने नए कप्तान की तलाश हैं.
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी बदलाव की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह नए कप्तान की रेस में आगे हैं. हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर भी अटकलें हैं, जबकि रोहित शर्मा के दोबारा कप्तानी संभालने की संभावना कम है. वहीं सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा बने रहेंगे और महेला जयवर्धने अगले सीजन भी हेड कोच होंगे.
आऱसीबी को लगातार दो बार आईपीएल चैम्पियन बनाने में क्रुणाल पंड्या का रोल बेहद अहम रहा था. पंड्या की दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उनकी भारतीय टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही थी.
हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी एक बार फिर टल सकती है. BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में हल्की चोट लगी है. इसके बाद उन्हें बॉलिंग रोकने की सलाह दी गई है. 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए उनकी फिटनेस अब बड़ा सवाल बन गई है.
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का दर्द अभी भी खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैन्स के जहन में ताजा है. लिहाजा साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहेगी.
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी इसी हफ्ते एक अहम मीटिंग करने वाली है. इसी मीटिंग में तय होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द किया जाएगा. टेस्ट के बाद क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर टी20 का रोमांच देखने को मिलेगा, जिसका इतंजार क्रिकेट लवर्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं.