महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल ओडीआई कप्तान रहें हैं. करियर की शुरुआत में वे अपने असाधारण और आक्रामक बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में आए. धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत कप्तान माने गए, जिसके कारण उन्हें Captain Cool कहा जाने लगा.
उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी20 (ICC World Cup), 2007-08 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज , 2011 विश्व कप (World Cup 2011), आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती. वे आईसीसी की सारी ट्रॉफीज जीतने वाले दुनिया के अकेले कप्तान हैं (Best Cricket Captain). धोनी ने 2 सितम्बर 2014 को भारत को 14 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई. धोनी ने 21 मार्च 2024 को आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी (Dhoni Resigns from CSK Captaincy). वह लीग के पहले सीजन यानी 2008 से ही सीएसके के कप्तान रहे.
आईपीएल 2025 के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ के जख्मी होने के बाद धोनी को फिर से CSK का कप्तान घोषित किया गया (Dhoni CSK Captain since 2008).
धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ (Date of Birth). उनके पिता का नाम पान सिंह व मां श्रीमती देवकी देवी हैं (MS Dhoni Parents). धोनी की एक बहन, जयंती और एक भाई, नरेन्द्र हैं (MS Dhoni Siblings). धोनी की स्कूली शिक्षा रांची के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से हुई है (MS Dhoni Education). धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी की (Dhoni Marriage) जिनसे उनकी एक बेटी जीवा है (Dhoni Daughter). 5 फीट 11 इंच के (Dhoni Height) धोनी को माही और एमएसडी के नाम से भी जाना जाता है (Dhoni Nickname Mahi MSD).
धोनी ने कई पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त किए हैं जिसमें 2008 आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड (First Indian ODI Player of the Year), खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में पद्मश्री पुरस्कार और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया (Dhoni Padma Award). साथ ही, 2009 में विजडन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट इलेवन टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया (Wisden Dream XI Captain). उनकी कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद 2011 में वर्ल्ड कप में दोबारा जीत हासिल की (World Cup Winner Captain). इन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था. साल 2018 में एमएस धोनी ओडीआई में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय और दूसरे विकेटकीपर बने.
धोनी ने 2015 में लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते. धोनी भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने 100 वनडे मैच जिताए (Most Successful Captain). धोनी ने 4 जनवरी 2017 को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी और 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषण की (Dhoni Retirement). उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया (Team India Mentor T20 World Cup 2021).
धोनी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @msdhoni है. उनका फेसबुक पेज MS Dhoni के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर mahi7781 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रॉफी रिसीव की. हालांकि श्रेयस ने उस ट्रॉफी को युवा ऑलराउंडर नमन धीर को सौंप दिया. इसके बाद पूरी टीम ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में है. यहां टीम इंडिया ने अब तक तीन टी20 खेले और तीनों ही जीते. 2019 और 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों जीत चेस करते हुए मिली हैं. सीरीज में पहले ही 3-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब अपने फेवरेट ग्राउंड पर नजरें गड़ाए हुए है.
अनाया बांगड़ ने एक चैट शो में पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को मिलाकर भारत की ऑल टाइम प्लेइंग XI चुनी। उनकी टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, स्मृति मंधाना और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हराया और टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया, सीरीज जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने टीम की 22 साल की खिलाड़ी को ट्रॉफी सौंप दी. इससे एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.
अनाया बांगड़ ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को मिलाकर ऑल टाइम इंडियन प्लेइंग XI चुनी है. उनकी टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम शामिल हैं. अनाया ने खुद को भी इस टीम में जगह दी है. एमएस धोनी को कप्तान चुना गया, जिनकी गेम रीडिंग और क्रिकेटिंग समझ की तारीफ की गई.
आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमें अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर से पहले रिटेंशन लिस्ट सौंपनी है. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के नए हेड कोच जहीर खान मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई में मुलाकात करने वाले हैं.
एमएस धोनी ने टीम के हालिया प्रदर्शन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कागज पर आपकी टीम कितनी अच्छी है, यह उतना मायने नहीं रखता. सबसे जरूरी यह है कि आप उस खास दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि अगले सीजन में उनकी भागीदारी का फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा।
एमएस धोनी की सलाह साफ थी कि युवाओं को रोजाना व्यायाम करना चाहिए और किसी ना किसी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. उनका संदेश है कि सेहत का ध्यान रखने के लिए किसी समस्या के सामने आने का इंतजार नहीं करना चाहिए.
महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल में खिताबी जीत हासिल की. अब सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं.
जामनगर में आयोजित नवरात्रि कार्निवल में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग महेंद्र सिंह धोनी का बेहद खास अंदाज देखने को मिला. धोनी और उनकी पत्नी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ मेले में खूब एन्जॉय किया.
एमएस धोनी और साक्षी धोनी की क्यूट बॉन्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जामनगर में अंबानी परिवार के नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान धोनी साक्षी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने बार-बार शरारत करते नजर आए.
IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं. आर अश्विन के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के बजाय राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की दौड़ में आगे हो सकती है. हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
इंडिगो की एयर होस्टेस ने व्यस्त फ्लाइट के दौरान एमएस धोनी से हुई अपनी प्यारी मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
माइक हसी को स्टीफन फ्लेमिंग के हेड कोच वाली कोचिंग स्टाफ का मजबूत स्तंभ समझा जाता था. लेकिन फ्लेमिंग के जाने के बाद अब इस दिग्गज की नौकरी भी चली गई है. अगले सीजन चेन्नई की टीम आईपीएल में बिल्कुल अगल और नए अंदाज के साथ नजर आने वाली है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज के लिए रांची में पहली टी20 इंटरनेशनल चुनौती होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला मैदान के लिहाज से भी खास रहने वाला है.
शाई होप ने जिस तरह 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की सलाह को अपनी पारी में उतारा, उसने एक बार फिर साबित किया कि बड़े लक्ष्य का पीछा सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि सही समय तक धैर्य बनाए रखने से भी जीता जाता है.
विराट कोहली ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम बताया है. जिन्हें खेलते देखना उन्हें बेहद पसंद रहा है. लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि कोहली की इस लिस्ट में रोहित शर्मा और एम एस धोनी जैसे दिग्गजों का नाम नहीं है.
विराट कोहली ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के दर्द को याद किया है. कोहली ने बताया कि इस हार को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल था और वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुए थे.
24 सितंबर 2007 को भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहले ICC T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. गौतम गंभीर की शानदार 75 रन की पारी, मिस्बाह-उल-हक का संघर्ष और श्रीसंत के ऐतिहासिक कैच ने इस फाइनल को क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल कर दिया.
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पॉडकास्ट में मौत को करीब से महसूस करने का अनुभव साझा किया. श्वेता ने इस अनुभव को पीड़ादायक बताया है.