ऋतुराज गायकवाड़, क्रिकेटर
ऋतुराज दशरथ गायकवाड़ (Ruturaj Dashrat Gaikwad) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं (Domestic and IPL Team). वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने जुलाई 2021 में भारत क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया (Ruturaj Gaikwad International Debut). वह 2021 इंडियन प्रीमियर लीग में टॉप रन-स्कोरर थे (2021 IPL Top Run Scorer). उन्होंने 2021 मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी की.
ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था (Ruturaj Gaikwad Age). उनके पिता दशरथ गायकवाड़, रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) के कर्मचारी थे (Ruturaj Gaikwad Father). उनकी मां सविता गायकवाड़ नगर पालिका स्कूल में एक शिक्षिका हैं (Ruturaj Gaikwad Mother). उन्होंने अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल से की. आगे की स्कूली शिक्षा पुणे के लक्ष्मी बाई नदगुडे स्कूल से प्राप्त की. उन्होंने मराठवाड़ा मित्र मंडल के कॉलेज से आगे की पढ़ाई की (Ruturaj Gaikwad Education). गायकवाड़ का पैतृक गांव पुणे जिले के सासवड क्षेत्र में परगांव मेमाने है.
उन्होंने 6 अक्टूबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया (Ruturaj Gaikwad First Class Debut). उन्होंने 2 फरवरी 2017 को 2016-17 इंटर स्टेट टी20 टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के लिए अपने ट्वेंटी20 करियर की शुरुआत की (Ruturaj Gaikwad T20 Debut). उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में 25 फरवरी 2017 को महाराष्ट्र के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की (Ruturaj Gaikwad List A Debut). इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 63.42 की औसत से 444 रन बनाए.
जून 2019 में, उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए के लिए नाबाद 187 रन बनाए. 2021 मुश्ताक अली ट्रॉफी में गायकवाड़ ने टीम महाराष्ट्र की कप्तानी की और 5 मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए. 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने चार शतक बनाए और विराट कोहली के टूर्नामेंट में अधिकतम शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की (Ruturaj Gaikwad Domestic Career).
ऋतुराज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 28 जुलाई 2021 को कोलंबो में अपना टी20आई डेब्यू किया (Ruturaj Gaikwad T20I Debut). इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों में 21 रन बनाए.
गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में खरीदा था. 2 अक्टूबर 2021 को, गायकवाड़ ने 2021 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया. उन्होंने 2021 आईपीएल में सर्वाधिक 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता और उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया (Ruturaj Gaikwad Orange Cap). 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹6 करोड़ में रिटेन किया (Ruturaj Gaikwad Price in 2022 IPL Mega Auction).
दांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए आमने-सामने होंगे. जहां एक तरफ तिलक वर्मा की टीम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर मेजबान श्रीलंका-ए घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी. सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो फाइनल में बड़ी पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.
India A vs Sri Lanka A, Tri Series: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेल रही है. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल कम्बोज जैसे स्टार प्लेयर मौजूद हैं.
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के अहम मुकाबले में एक बार फिर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें होंगी. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहले ही क्रिकेट जगत में चर्चा बटोर चुके वैभव से फैन्स को एक और बड़ी पारी की उम्मीद है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है. वीरू ने कहा कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उन्हें वनडे टीम में लगातार मौके मिलेंगे.
India A vs Afghanistan A, Tri Series 2026 Score: भारत ए और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार (11 जून) को दांबुला में मुकाबला हुआ, जिसे DLS मैथड से अफगानिस्तान ने 4 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 349 का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया था.
भारत A ने दांबुला में श्रीलंका A को 8 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में विजयी शुरुआत की, लेकिन यह जीत पूरी तरह संतोषजनक नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बना सके, कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर धीमे 60 रन बनाए और टीम 290+ के बजाय 277 तक ही पहुंची. अंत में अरशद खान और अंशुल कंबोज ने मैच बचाया.
दांबुला में मंगलवार (9 जून) खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारत A ने रोमांचक अंदाज में श्रीलंका A को 8 रन से हरा दिया. ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार 101 रन और तिलक वर्मा के 60 रन की बदौलत भारत ने 277/6 बनाए. जवाब में श्रीलंका जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन आखिरी 10 गेंदों में चार विकेट गंवाकर 269 रन पर ऑलआउट हो गया.
India A vs Sri Lanka A, Tri Series 2026 Score: भारत ए ने श्रीलंका ए को मंगलवार (9 जून) को हुए रोमांचक वनडे मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया. दांबुला में हुए इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा, बाद में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर श्रीलंका को 269 रनों पर निपटा दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 277/6 का स्कोर बनाया था.
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मंगलवार (9 जून) को हुए मुकाबले में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर पर थीं. लेकिन इसके इतर सबके बीच ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने शानदार पारियां खेली. ऋतुराज ने शतक जड़ा.
विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में इंजरी हो गई थी. कोहली ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 675 रन बनाए और टीम को लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. अब कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इंडिया A क्रिकेट पर भी दिख रहा है. श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की त्रिकोणीय सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर होगा. माना जा रहा है कि वैभव की मौजूदगी ने टूर्नामेंट की दर्शक क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया है.
श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की ट्राई सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. चोटिल रियान पराग की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. गायकवाड़ को उपकप्तान भी बनाया गया है, जबकि पराग अब बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करेंगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को भेज दी है. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को इसमें जगह नहीं मिली है, जबकि आईपीएल में धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार इस सूची में शामिल किए गए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 अभियान गुजरात टाइटन्स से 89 रन की हार के साथ खत्म हो गया. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो हार और लगातार चोटों को टीम की नाकामी की बड़ी वजह बताया. CSK 14 मैच में केवल छह जीत के साथ प्लेऑफ से बाहर हो गई. यह लगातार तीसरा सीजन है जब टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी.
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Score: आईपीएल 2026 के 66वां मुकाबला में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा तरीके से 89 रनों से हराया. इस तरह चेन्नई की टीम आईपीएल से बाहर हो गई . वहीं गुजरात की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को हैदराबादी टीम ने 5 विकेट से जीता. प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था.
LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने IPL 2026 में अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद उनकी पर्ची वाली सेलिब्रेशन वायरल हो गई. मैच के बाद आकाश ने बताया कि उस पर्ची पर खुद को मोटिवेट करने वाले शब्द लिखे थे.
LSG vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली सात विकेट की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ राह मुश्किल हो गई है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गेंदबाजों के खराब दिन को हार की वजह बताया, लेकिन टीम की उम्मीदें बरकरार बताईं. वहीं ऋषभ पंत ने कहा कि ज्यादा सोचने की वजह से उनकी टीम कई मौकों पर पिछड़ी.
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को लखनऊ ने सात विकेट से अपने नाम किया. प्लेऑफ के मद्देनजर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम था.
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को चेन्नई की टीम ने 5 विकेट से जीता. चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की आईपीएल चैम्पियन है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खिताब नहीं जीता है.
CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स आज (रविवार) चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. CSK प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत चाहती है, जबकि LSG हार के कगार पर खड़ी है. एमएस धोनी की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है. संजू सैमसन और मिचेल मार्श दोनों टीमों के प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे. मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.