वानखेड़े स्टेडियम
वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium), मुंबई, भारत में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है (International Cricket Stadium). 2011 क्रिकेट विश्व कप के नवीनीकरण के बाद, स्टेडियम में अब 33,108 की क्षमता है. पहले इसकी क्षमता लगभग 45,000 थी. मैदान मुंबई में मरीन लाइन्स के पास स्थित है (Wankhede Stadium Sitting Capacity).
वानखेड़े स्टेडियम 1975 में बनाया गया था (Wankhede Stadium Built). इस ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 23 से 28 जनवरी 1975 तक खेला गया था (Wankhede Stadium First Test Match). उस वक्त केवल टेस्ट मैच खेले जाते थे.
यह स्टेडियम कई हाई-प्रोफाइल क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर चुका है. विशेष रूप से 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल, जिसमें भारत ने श्रीलंका को हराया और घरेलू धरती पर क्रिकेट विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन गया (Wankhede Stadium 2011 World Cup). स्टेडियम ने सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी मैच की मेजबानी की (Wankhede Stadium Sachin Tendulkar Last International Match). इसके अतिरिक्त, इसने 1996 और 2011 क्रिकेट विश्व कप के दौरान कई मैचों की मेजबानी की. स्टेडियम ने उस मैच की भी मेजबानी की जिसमें रवि शास्त्री ने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे (Wankhede Stadium Ravi Shastri hit six sixes).
WS इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम का घरेलू मैदान है, साथ ही मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम भी है (Wankhede Stadium, Home Ground of Mumbai Indians Team, IPL).
Wankhede Stadium में IPL 2022 के 20 मैच खेले जाएंगे (IPL 2022 Wankhede Stadium).
2012 में वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान और सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुई विवादित घटना फिर से सुर्खियों में है. एक्स ACP इकबाल शेख ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान बच्चों के साथ खेल रहे थे, तभी सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ ऐसा कहा जिससे वो गुस्से में आ गए.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी टीम के लिए मुसीबत बन गए हैं, उनका बल्ला मौजूदा आईपीएल में एकदम शांत रहा है और अब सवाल उठ रहे हैं. अब सवाल है चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इसमें सुधार कैसे करते हैं. मुंबई के खिलाफ 23 अप्रैल को हुए मुकाबले के बाद उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं.
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL Score: मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से हराया. यह चेन्नई की अपनी रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 101 रनों का नाबाद शतक जड़ा, बाद में गेंदबाजी में अकील हुसैन ने चार विकेट झटककर चेन्नई को बड़ी जीत दिलाई.
चेन्नई सुपर किंग्स के मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) ने अपनी मां के निधन के बावजूद MI vs CSK मैच खेलने का फैसला लेकर सभी को भावुक कर दिया. उनकी मां प्रेम देवी लंबे समय से बीमार थीं. चेन्नई टीम ने काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी.
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 9 मार्च को भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री के नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया गया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस खास समारोह में कई क्रिकेट हस्तियां शामिल हुईं.
रवि शास्त्री का भारतीय क्रिकेट में योगदान अतुलनीय रहा है. शास्त्री 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे. जब शास्त्री भारतीय टीम के कोच बने, तो टीम इंडिया ने ऐतिहासिक कामयाबियां हासिल कीं.
आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है.लेकिन इस भिड़ंत से पहले एक सवाल सभी के मन में है कि क्या इस बार आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच जीत सकेगी?
मुंबई इंडियंस पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच नहीं जीत सकी है. रविवार को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े में उसके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है. केकेआर चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है, जबकि मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं.
मुंबई पुलिस ने ICC T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (भारत vs इंग्लैंड) के टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पूर्व U-19 क्रिकेटर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि फ्री पास टिकटों को 25,000 से 35,000 रुपये में बेचा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
IPL 2026 के लिए BCCI ने सख्त नियम लागू किए हैं. मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन रहेगी, खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा और परिवार की एंट्री सीमित कर दी गई है. LED बोर्ड, ड्रेस कोड और स्टाफ लिमिट पर भी नियम सख्त किए गए हैं. नियम तोड़ने पर चेतावनी और जुर्माना दोनों का प्रावधान है.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर भारत को 220 रन पर रोक लिया तो मैच बन सकता है. इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- झूठ बोल रहा है. उन्होंने कहा कि टीम पिच के हिसाब से खेलेगी.
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद उनके बेटे अगस्त्य का क्यूट लेकिन नाराज रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अगस्त्य ‘पापा’ चिल्लाते हुए उन्हें इशारा करते दिखे, मानो बता रहे हों कि कौन सा शॉट खेलना चाहिए था. भारत ने यह मैच सात रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड पर सात रनों की जीत में अक्षर पटेल का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी कमाल दिखाया. विल जैक्स का मैच बदलने वाला कैच शिवम दुबे के साथ मिलकर लिया. अक्षर ने कुल तीन कैच और एक विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को चीयर करने ईशा अंबानी वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं. सास डॉ. स्वाति पीरामल और बेटे कृष्णा पीरामल के साथ ईशा का कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर वायरल है.
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वानखेड़े में खेले गए मैच में 499 रन, 34 छक्के और 73 बाउंड्री लगे. संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेलकर खास रिकॉर्ड भी बनाया.
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर 8 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह बनाई. दिलचस्प बात यह रही कि मैच में कई संयोग '7' से जुड़े रहे.भारत की जीत का अंतर 7 रन रहा और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे. भारतीय टीम के भी मैच में 7 ही विकेट गिरे. इसी दौरान वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी का ‘नंबर 7’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने सैमसन ने मैच के बाद खुलासा किया कि पिछले नौ महीने उनके लिए बेहद मुश्किल रहे. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर और फोन बंद करके खुद को फिर से संभाला.
India vs England T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें भारत ने रोमांचक जीत हासिल की. अब भारत 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेलेगा.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का विशाल स्कोर बनाया. यह इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में दूसरा बड़ा स्कोर है. हालांकि वानखेड़े में सबसे बड़ा चेज अब भी 230 रन का है, जो इंग्लैंड ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था.
India vs England T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड पर 7 रनों से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए टीम में जगह बना चुकी थी. भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में होना है.
भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में बॉलीवुड सितारों का मेला लग गया. अनिल कपूर, रणबीर कपूर, और आलिया भट्ट को इस दौरान देखा गया.