चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings or CSK) चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है. ये इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हैं. 2008 में स्थापित टीम चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलती है (CSK home ground). इसका स्वामित्व इंडिया सीमेंट्स के पास है.
धोनी ने 2008 से 2023 तक टीम का नेतृत्व किया और वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. ऋतुराज गायकवाड़ को 2024 आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले कप्तान नियुक्त किया गया.
इस टीम को 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी मामले में अपने मालिकों की भागीदारी के कारण 2015 में दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था (CSK suspension). 2018 के अपने वापसी सत्र में चेन्नई ने खिताब जीता. चेन्नई 2021 आईपीएल सीजन की विजेता है. जनवरी 2022 में, सीएसके भारत का पहला यूनिकॉर्न स्पोर्ट इंटरप्राइज बन गया (India's first unicorn sports enterprise).
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 की ऑक्शन के पहले दिन सात खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद उनके शीर्ष खिलाड़ी रहे. दूसरे दिन, CSK ने सबसे बड़ी खरीददारी पेसर अंशुल कंबोज के रूप में की, जिनकी कीमत 3.40 करोड़ रुपये थी. उन्होंने सैम सुरन, विजय शंकर, दीपक हुड्डा सहित अन्य खिलाड़ियों को भी खरीदा है. नीलामी से पहले CSK ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), मथेशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये), रवींद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (4 करोड़ रुपये). शामलि हैं.
टीम का थीम सॉन्ग अरविंद-शंकर द्वारा डिजाइन किया गया "व्हिसल पोडु" है. हालांकि यह ट्रैक केवल 2008 में YouTube के लिए बनाया गया था, लेकिन 2009 सीजन के दौरान इसने लोकप्रियता हासिल की और बाद में टीम का थीम सॉन्ग बन गया (CSK theme song).
माइक हसी को स्टीफन फ्लेमिंग के हेड कोच वाली कोचिंग स्टाफ का मजबूत स्तंभ समझा जाता था. लेकिन फ्लेमिंग के जाने के बाद अब इस दिग्गज की नौकरी भी चली गई है. अगले सीजन चेन्नई की टीम आईपीएल में बिल्कुल अगल और नए अंदाज के साथ नजर आने वाली है.
IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम का नया बॉलिंग कोच बनाए जाने की पुष्टि CSK CEO काशी विश्वनाथन ने की है. वह एरिक सिमंस की जगह लेंगे. मोहित ने CSK के लिए 48 मैचों में 58 विकेट लिए हैं और 2014 में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी. अब वह जहीर खान के कोचिंग सेटअप में नई भूमिका संभालेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने जा रही है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया जा सकता है.
इस साल आईपीएल का ऑक्शन दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा. पिछले कुछ सालों से विदेशों में ऑक्शन होते रहे हैं. लेकिन एक बार फिर भारत में ऑक्शन की वापसी हो गई है. बीसीसीआई के इस फैसले से फैन्स भी बेहद खुश हैं.
दिल्ली प्रीमियर लीग में फिक्सिंग की कोशिश का मामला सामने आया है. सेंट्रल दिल्ली किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी ने फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की जानकारी एंटी-करप्शन अधिकारियों को दी है.
पांच बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अपने टीम का हेड कोच बनाने की घोषणा कर दी है. क्या टीम के इस फैसले के पीछे महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं, इसका जवाब आखिरकार मिल गया है.
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच बन गए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी कोचिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद 2011 विश्व कप के नायक जहीर खान को नया मुख्य कोच बनाया गया है. जहीर के पास अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल का लंबा अनुभव है. अब वह युवा गेंदबाजों को निखारने और टीम को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे. धोनी के साथ उनकी नई जोड़ी पर भी नजरें रहेंगी.
रोहित शर्मा के नए शो फैमिली फुल हाउस ( Family Full House) में KKR कोच अभिषेक नायर ने उन्हें CSK और KKR के नाम पर जमकर छेड़ा. पीले कपड़ों में रोहित को देखकर नायर ने IPL टीम बदलने का इशारा किया, लेकिन ऑडियंस ने 'मुंबई-मुंबई' के नारेबाजी की.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद खिताब अपने नाम किया, लेकिन मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा की नोकझोंक भी खूब चर्चा में रही. चौथे दिन वैभव ने तिलक से आक्रामक अंदाज में बात की और अंपायर से शिकायत तक पहुंच गई. वैभव ने कहा कि पहली पारी में उनके साथ भी ऐसा हुआ था.
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर टीम के युवा खिलाड़ी ने एक बड़ा खुलासा किया है. धोनी अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलेंगे या नहीं? इस राज से भी पर्दा हट गया है.
भावनगर के समरस हॉस्टल में छात्राओं ने खाना में कीड़े, गंदे बर्तन समेत अन्य बेसिक सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीने से खाने में कीड़े, सिगरेट और प्लास्टिक जैसी चीजें मिल रही हैं. इसे लेकर कुछ पहले भी छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया था.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बीच 38 साल के भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. आईपीएल में इस खिलाड़ी ने लगातार तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर एक बेहद ही अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
CSK के नए हेड कोच की तलाश के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इयोन मॉर्गन और ब्रैंडन मैक्कुलम के नामों को खारिज कर दिया है. श्रीकांत ने माइकल हसी को स्टीफन फ्लेमिंग का बेहतर विकल्प बताया है.
भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के बीच टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. टीम से बाहर चल रहे सरफराज ने जो क्रिप्टिक मैसेज लिखा है, वो फिलहाल बेहद चर्चा में है.
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK ने मुंबई इंडियंस को ₹10 करोड़ कैश, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस का पैकेज ऑफर किया है.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो खुलने से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को टीम में शामिल करने के लिए संभावित ट्रेड प्रस्ताव तैयार किया है. हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उनके संभावित ट्रेड पर विचार कर सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि यह ट्रेड होता है तो दिल्ली की टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है.
महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन पर ट्रेंट ब्रिज में उनका एक मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया. कैमरा उनकी ओर गया तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. इसके बाद धोनी ने अपनी सफेद दाढ़ी और चलने की एक्टिंग कर सभी को हंसाया. उनके इस इशारे के बाद प्रशंसकों ने आईपीएल और भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं.
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने अपने जज्बे से सभी का दिल जीत लिया है. रामकृष्ण घोष ने पुणे रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में अपनी ड्यूटी फिर से संभाल ली है. दरअसल IPL 2026 में अपने पहले ही मैच के दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था.
CSK ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष पैर की सर्जरी के बाद प्रोटेक्टिव बूट पहनकर पुणे रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की ड्यूटी पर लौट आए. उनकी सादगी और समर्पण की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.