भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बीमारी की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बन सके. उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने राहुल के बाहर होने की वजह साफ करते हुए कहा कि वह अस्वस्थ हैं. गिल ने कहा- हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे.
टीम अच्छा खेल रही है और उम्मीद है कि आज भी पिछली जीत जैसा प्रदर्शन दोहराएगी. हमने पिछले मैच (एजबेस्टन) में शानदार शुरुआत की थी और तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. कार्डिफ की हमारी यादें भी काफी अच्छी हैं. टीम में सिर्फ एक बदलाव है. केएल राहुल बीमार हैं और उनकी जगह ईशान किशन खेल रहे हैं.
ध्यान रहे भारतीय टीम कार्डिफ में खेले गए अब तक 4 वनडे मुकाबलों में से 3 मैच जीत चुकी है, उसके एक बार हार मिली है, ऐसे में यह मैदान भारतीय टीम के लिए लकी है.
यह भी पढ़ें: कार्डिफ में गरजते हैं रोहित-कोहली, टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी तगड़ा, केवल ये एक आंकड़ा टेंशन देने वाला
Here's a look at #TeamIndia's Playing XI for the 2️⃣nd ODI in Cardiff 🙌
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
𝗡𝗼𝘁𝗲: KL Rahul was unavailable for selection due to illness.
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/xHpfa2RqWW
दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच पर घास समान रूप से मौजूद है और शुरुआती गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ब्रूक ने कहा कि पहले मुकाबले में उनकी टीम ने मैच को आखिर तक पहुंचाने की अच्छी कोशिश की थी, लेकिन इस बार वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर तरीके से अंजाम देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज पर ICC का एक्शन, कार्डिफ ODI से पहले मिली ये सजा
पहले वनडे में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई थी और टीम ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बनाई थी. ऐसे में दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं ईशान किशन के पास लंबे समय बाद मिले इस मौके को बड़े प्रदर्शन में बदलने का सुनहरा अवसर होगा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा