कननूर लोकेश राहुल (Kananur Lokesh Rahul), जो केएल राहुल (KL Rahul) नाम से जाने जाते हैं, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह सभी फॉर्मेट में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं (Vice-Captain of India National Cricket Team). वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं (KL Rahul Domestic Team). वह इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कप्तान हैं (KL Rahul Luckow Super Giants Captain). वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जरूरत के मुताबिक विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं. उनको टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल किया गया है (KL Rahul World Cup 2023).
केएल राहुल का पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल है. वे एक भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. वह भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट – टेस्ट, वनडे और टी20 – में खेलते हैं.
केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. राहुल मैंगलोर में पले-बढ़े, एनआईटीके इंग्लिश मीडियम स्कूल में हाई स्कूल और सेंट एलॉयसियस कॉलेज में प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की (KL Rahul School Education).
उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती शिक्षा बैंगलोर में ली. राहुल ने 2010 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई.
राहुल ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. शुरुआत में संघर्ष करने के बाद, उन्होंने सिडनी टेस्ट में शानदार शतक के साथ खुद को साबित किया. इसके बाद उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं, जिनमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन शामिल हैं.
वनडे और टी20 फॉर्मेट में राहुल को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है. उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में शतक जड़ा, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि है. टी20 क्रिकेट में भी वह एक शानदार ओपनर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं.
केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक स्टार खिलाड़ी हैं. उन्होंने आरसीबी, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. वह आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंदों में) लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं.
राहुल ने भारतीय टीम और आईपीएल में कप्तानी भी की है. 2022 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया, जहां उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया.
11 जनवरी 2019 को, हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को बीसीसीआई ने भारतीय टॉक शो कॉफी विद करण पर विवादास्पद टिप्पणियों के बाद निलंबित कर दिया था. इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और भारत के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम से पहले स्वदेश भेज दिया गया था. 24 जनवरी 2019 को, पंड्या और राहुल पर से निलंबन हटा लिया गया था (KL Rahul Controversy and Suspension).
23 जनवरी 2023 को, राहुल ने तीन साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद अपनी लंबे समय की प्रेमिका, अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की. 24 मार्च 2025 को वे एक बेटी के पिता बने.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है. टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जबकि हार्दिक पंड्या चयन से बाहर हैं. वीडियो में जानें स्क्वॉड क्यों खास.
एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज एक साथ होने से Team India के कई बड़े खिलाड़ी अलग-अलग मोर्चों पर होंगे. ऐसे में पंत, जायसवाल, ऋतुराज और दूसरे खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा. यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारत की बेंच स्ट्रेंथ और दूसरी कतार की असली परीक्षा भी है.
केएल राहुल के IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की अटकलों पर अब विराम लग गया है. दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने राहुल को 'क्लच प्लेयर' बताते हुए अधूरे काम का जिक्र किया. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि वह अगले सीजन का इंतजार नहीं कर सकते. इससे उनके दिल्ली के साथ बने रहने की तस्वीर साफ हो गई है.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे युवा भारतीय सितारों पर नजरें होंगी. दूसरी तरफ बीसीसीआई एशियन गेम्स के मद्देनजर टीम इंडिया की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पर्दे के पीछे अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहा है.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के लिए केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को खेलने के लिए कहा गया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और कप्तान तिलक वर्मा के खेलने का फैसला गौतम गंभीर करेंगे. भारतीय टीम के 9 या 10 सितंबर को दिल्ली में जुटने के कारण इन तीनों की उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा के खेलने पर सस्पेंस है. 6 सितंबर से चेन्नई में होने वाले फाइनल से पहले तीनों की उपलब्धता का फैसला गौतम गंभीर करेंगे. वहीं राहुल, पडिक्कल और सिराज के खेलने की संभावना है. इस बीच BCCI मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और मोहसिन खान को एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम के ट्रेनिंग कैंप के लिए नेट बॉलर्स के तौर पर जापान भेजने की तैयारी कर रहा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम वहां टेस्ट मैच खेलने जाएगी. टेस्ट की तैयारियों के लिहाज से खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बेहद अहम बताया जा रहा है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को बड़ा झटका लगा. अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए. उनके कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर पसिंदु सूरियाबंडारा को टीम में शामिल किया गया और उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया.
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन केएल राहुल और पडिक्कल ने टीम इंडिया के लिए एक सूझबूझ भरी साझेदारी निभाई.
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल से एक बड़ी गलती हो गई. जिस वजह से श्रीलंका की टीम 284 रन बनाने में सफल रही. भारत अब मैच के चौथे दिन एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा.
IND vs SL 1st Test, Day 2: भारत और श्रीलंका की टीम्स गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने बारिश के बीच महफिल लूट ली.
केएल राहुल पिछले कुछ समय से टेस्ट फॉर्मेट के अंदर बल्ले से लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं. गॉल टेस्ट के पहले दिन भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई.
श्रीलंका के खिलाफ गॉले टेस्ट में क्रीज पर मजबूती से जमे केएल राहुल अचानक दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए, फैन्स के बीच उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है.
गॉल टेस्ट के दौरान केएल राहुल के स्वीप शॉट से श्रीलंका के शॉर्ट लेग फील्डर निशान मदुष्का बुरी तरह चोटिल हो गए. चोट के बाद मेडिकल स्टाफ मैदान पर पहुंचा और मदुष्का को जांच के लिए बाहर ले जाया गया.
गॉल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का रनआउट चर्चा का विषय बन गया है. श्रीलंकाई खिलाड़ी से टकराकर गिरने के बाद हुई गलतफहमी में जायसवाल रनआउट हो गए, जिसके बाद श्रीलंका की अपील पर भी सवाल उठे.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
गॉल में कभी वीरेंद्र सहवाग ने अजंता मेंडिस की मिस्ट्री स्पिन को बेअसर कर दिया था. अब शुभमन गिल की टीम के सामने प्रभात जयसूर्या की स्पिन चुनौती है, जिन्होंने अब तक गॉल में 11 टेस्ट मैच खेलकर 81 विकेट झटके हैं.
साल 2017 में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज अपने नाम किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि साल 2026 यानी 9 साल बाद खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे.
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है. उससे पहले मोहम्मद सिराज का मुख्य फोकस निश्चित तौर पर गेंदबाजी पर होगा. लेकिन प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल से मिली टिप्स के बाद उनका बल्ला जिस अंदाज में चला, उसने सबको चौंका दिया.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच का पहला दिन आसान नहीं रहा. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली. श्रीलंका ने 90 ओवर में 363/8 रन बनाए.