scorecardresearch
 

MI में बड़ा बदलाव! बीच IPL में जसप्रीत बुमराह बने कप्तान, सूर्या-हार्द‍िक कहां हैं?

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के बीच बड़ा फैसला लेते हुए जसप्रीत बुमराह को पहली बार टी20 टीम की कप्तानी सौंपी है. हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह टीम की कमान संभालेंगे. मुंबई इंडियंस के इतिहास में वह टी20 में कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा, पोलार्ड और हार्दिक जैसे खिलाड़ी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

Advertisement
X
धर्मशाला में नया कप्तान, बुमराह के हाथों में मुंबई की कमान (Photo: PTI)
धर्मशाला में नया कप्तान, बुमराह के हाथों में मुंबई की कमान (Photo: PTI)

आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है.  बुमराह पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए टी20 मुकाबले में कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और वरिष्ठ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उपलब्ध नहीं होने के कारण फ्रेंचाइजी ने यह फैसला लिया. 

मुंबई इंडियंस के इतिहास में बुमराह टी20 टीम की कप्तानी करने वाले दसवें खिलाड़ी बन गए हैं.  इससे पहले हरभजन सिंह, शॉन पोलाक, सचिन तेंदुलकर, डीजे ब्रावो, र‍िकी पोंट‍िंग, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी टीम की कमान संभाल चुके हैं. 

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे हैं.  उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता. वहीं हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी और सूर्या के के ना होने से बुमराह ने टीम की कमान संभाली. 


बुमराह लंबे समय से मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं.  डेथ ओवरों में उनकी सटीक गेंदबाजी और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान के तौर पर वह टीम को कैसे संभालते हैं. 

Advertisement

वैसे बुमराह का इस आईपीएल में बतौर ख‍िलाड़ी प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है. पंजाब के मुकाबले को छोड़ द‍िया जाए तो उन्होंने 11 मैचों में 8.51 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए हैं. वहीं मुंबई इंड‍ियंस का आईपीएल प्लेऑफ  में खेलने का सपना टूट गया है.  

रोहित नहीं, बुमराह पर भरोसा... MI ने लिया बड़ा फैसला

मुंबई इंडियंस ने बुमराह की कप्तानी का ऐलान बेहद खास अंदाज में किया. फ्रेंचाइजी ने बयान जारी करते हुए कहा- एक बच्चा, जिसकी अनोखी गेंदबाजी एक्शन और यॉर्कर ने सबका ध्यान खींचा था... वही अब खेल का दिग्गज बन चुका है और धर्मशाला में ब्लू एंड गोल्ड की कप्तानी करेगा. 

बुमराह को कप्तानी देने की सबसे बड़ी वजह हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी रही.  हार्दिक टीम के नियमित कप्तान हैं, जबकि सूर्या स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं.  दोनों खिलाड़ी पिछले दो दिनों से धर्मशाला में टीम के साथ नहीं दिखे.  सूत्रों के मुताबिक दोनों के टिकट बुक किए गए थे, लेकिन उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी है. 

हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं.  चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद से वह लगातार बाहर चल रहे हैं.  हाल ही में उन्हें रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में ट्रेनिंग करते देखा गया था, लेकिन मेडिकल टीम ने अब तक उन्हें पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया है. 

Advertisement

रोहित शर्मा भी कप्तानी के विकल्प हो सकते थे, लेकिन हाल के मुकाबलों में वह ज्यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही इस्तेमाल किए गए हैं.  ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बुमराह पर भरोसा जताया. 

33 वर्षीय बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और उन्होंने आईपीएल में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला.  अब तक वह MI के लिए 156 मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन पहली बार कप्तानी करते दिखाई देंगे.  हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके पास कप्तानी का अनुभव है.  उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत की कप्तानी की थी.  इसके अलावा 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भी टीम इंडिया की कमान संभाली थी. 

हालांकि बुमराह ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह भारतीय टीम की फुल-टाइम कप्तानी नहीं लेना चाहते.  इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. 

इस बीच सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या के ट्रेड होने की अफवाहें भी तेज थीं.  कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस अपने कप्तान को दूसरी फ्रेंचाइजी में भेज सकती है.  हालांकि टीम से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.  बताया गया है कि फ्रेंचाइजी इस तरह के किसी विकल्प पर विचार नहीं कर रही और हार्दिक आगे भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रहेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement