scorecardresearch
 

How to remove smell from clothes: बारिश में गीले कपड़ों से आ रही अजीब सी बदबू? इस ट्रिक से फूल से महकेंगे

How to remove smell from clothes: बारिश का मौसम हर किसी को खूब भाता है लेकिन इस मौसम में कपड़े सुखाना टेढ़ी खीर साबित होता है. कपड़े जैसे-तैसे सूख भी जाए लेकिन उनमें नमी और अजीब से बदबू रह जाती है. अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां हम आपको कपड़ों को महका और खुशबूदार रखने की कुछ कमाल की ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
X
इस ट्रिक से महकेंगे कपड़े (Photo: ITG)
इस ट्रिक से महकेंगे कपड़े (Photo: ITG)

How to remove smell from clothes: मानसून के आते ही गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन रोजमर्रा के कामों में मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या होती है कपड़ों को सुखाना और उन्हें बदबू से बचाना. धूप न निकलने के कारण कपड़ों में लंबे समय तक नमी बनी रहती है जिससे उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और एक अजीब सी सड़न या सीलन भरी गंदी बदबू आने लगती है.

बदबू दूर करने की बेहतरीन ट्रिक्स 

कई बार तो कपड़े सूखने के बाद भी यह बदबू नहीं जाती. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपने कपड़ों को फूलों की तरह महकाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन और आसान घरेलू ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो कपड़ों की बदबू को जड़ से खत्म कर देंगे.

सफेद सिरका इस्तेमाल करें: कपड़े धोते समय आखिरी बार खंगालने वाले पानी में (या वॉशिंग मशीन के कम्फर्ट ड्रायर कंपार्टमेंट में) 2-3 चम्मच सफेद सिरका मिला दें. यह कपड़ों से बैक्टीरिया और सीलन की बदबू को पूरी तरह खत्म कर देता है.

बेकिंग सोडा का यूज: अगर कपड़ों से बहुत तेज गंदी बदबू आ रही है, तो डिटर्जेंट के साथ आधा कप बेकिंग सोडा मिला दें. यह गंध को सोखने का काम करता है और कपड़ों को अंदर से साफ करता है.

Advertisement

नींबू का रस करें इस्तेमाल: कपड़े धोने के पानी में एक नींबू का रस निचोड़ दें. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड न सिर्फ बैक्टीरिया को मारता है, बल्कि कपड़ों को एक नेचुरल और ताजी खुशबू भी देता है.

लौंग और कपूर भी है फायदेमंद: जहां आप अलमारी या वार्डरोब में कपड़े रखते हैं, वहां एक सूती कपड़े में 4-5 लौंग और थोड़ी सी कपूर की गोलियां बांधकर रख दें. इससे अलमारी की नमी दूर होगी और कपड़े हमेशा महकते रहेंगे.

टी ट्री ऑयल का यूज: पानी में टी-ट्री ऑयल की 5-6 बूंदें मिलाकर कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें या धोने के पानी में डालें. इसके एंटी-फंगल गुण कपड़ों में फंगस लगने से रोकते हैं और सीलन की बदबू को गायब कर देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement