scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

CID से मिली शोहरत, शोबिज छोड़ कहां गायब हुआ एक्टर? जी रहा ऐसी लाइफ

विवेक वी. मशरू
  • 1/10

CID आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है. शो के किरदार- ACP प्रद्युम्न, अभिजीत और दया घर-घर मशहूर हो गए थे. विवेक वी. मशरू भी इस क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज में इंस्पेक्टर विवेक का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए.

विवेक वी. मशरू
  • 2/10

हालांकि, शो से सफलता मिलने के बाद मशरू ने एक्टिंग छोड़कर एक अलग करियर चुनने का फैसला किया. आज वो बेंगलुरु में रहते हैं और मनोरंजन की दुनिया से काफी दूर हैं. आइए जानते हैं कि वो अब क्या करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशरू 2006 में CID से जुड़े थे. 

विवेक वी. मशरू
  • 3/10

शो के मेकर्स ने नई प्रतिभाओं को तलाशने के लिए ‘ऑपरेशन तलाश’ नाम से एक टैलेंट हंट शुरू किया था, जिसके जरिए उनका सिलेक्शन हुआ. CID में उन्हें सब-इंस्पेक्टर विवेक के रूप में पेश किया गया था. 

Advertisement
विवेक वी. मशरू
  • 4/10

 विवेक पहली बार ‘द केस ऑफ द किलर आइज’ एपिसोड में नजर आए थे. वो करीब 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहे.

विवेक वी. मशरू
  • 5/10

शो में विवेक ने शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव सहित कई कलाकारों के साथ काम किया. CID उनका सबसे मशहूर प्रोजेक्ट है, लेकिन मशरू ने इसके अलावा भी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है.

विवेक वी. मशरू
  • 6/10

वो 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मॉर्निंग रागा’ और टीवी शो ‘अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ में नजर आए थे. इसके अलावा 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘फाइट क्लब: मेंबर्स ओनली’ का भी हिस्सा थे. 
 

विवेक वी. मशरू
  • 7/10

CID में 6 साल तक काम करने के बाद मशरू ने एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला किया. ABP News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए शो छोड़ दिया था.

विवेक वी. मशरू
  • 8/10

इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने टेलीविजन पर वापस लौटने के बजाय कॉरपोरेट वर्ल्ड में करियर बनाने का फैसला किया. 

विवेक वी. मशरू
  • 9/10

विवेक अब बेंगलुरु में रहते हैं और एक्टिंग से अलग क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वो Ralecon नाम की कंपनी में स्ट्रैटेजिक ग्रोथ एडवाइजर के पद पर काम कर रहे हैं.
 

Advertisement
विवेक वी. मशरू
  • 10/10

एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं.

All Photos: Instagram @vivekvmashru

Advertisement
Advertisement