scorecardresearch
 

Rose Collagen Gel Cream: बाजार की महंगी क्रीम छोड़ें! घर में गुलाब के फूलों और अलसी से बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल क्रीम, झुर्रियां और ढीली स्किन रहेगी दूर

Rose Collagen Gel: अगर आप भी वक्त से पहले अपनी रूखी, बेजान और बूढ़ी दिख रही स्किन को लेकर परेशान हैं तो यहां हम आपको एक असरदार घरेलू जेल क्रीम बनाना सिखा रहे हैं जो आपकी स्किन की सभी दिक्कतों को दूर कर सकती है. इसके लिए बस आपको गुलाब की पत्तियां, अलसी, एलोवेरा जैसी चीजों ही जरूरत है जो आसानी से आपके घर में ही मिल जाएंगी.

Advertisement
X
गुलाब से बनाएं कोलेजन जेल क्रीम (Photo: ITG)
गुलाब से बनाएं कोलेजन जेल क्रीम (Photo: ITG)

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, त्वचा में प्राकृतिक रूप से कोलेजन का बनना कम होने लगता है, जिससे स्किन ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां व बारीक रेखाएं दिखाई देने लगती हैं. लेकिन आजकल कई लोगों को वक्त से पहले ही ये दिक्कत होने लगी है जिसका कारण है पोषण की कमी और खराब लाइफस्टाइल. ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार की महंगी सीरम और क्रीम खरीदने लगते हैं जबकि बाजार में मिलने वाली एंटी-एजिंग और कोलेजन बूस्टिंग क्रीमों में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स होते हैं और वे काफी महंगी भी होती हैं.

ऐसे में आप घर पर ही गुलाब के फूलों और अलसी से एक बेहद असरदार और 100% प्राकृतिक कोलेजन जेल तैयार कर सकती हैं. अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और लिग्नेंस स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं जबकि गुलाब की पंखुड़ियां त्वचा को निखारकर ठंडक और नमी प्रदान करती हैं. रोजाना इस जेल क्रीम के इस्तेमाल से आपकी ढीली स्किन टाइट होगी और चेहरा जवां व चमकदार दिखेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि. 

सामग्री:

2 बड़े चम्मच अलसी के बीज

1 कप ताजा गुलाब जल या ताजे गुलाब की पंखुड़ियां

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल (ताजा या रेडीमेड)

1 कैप्सूल विटामिन-ई 

1/2 कप पानी

बनाने की शॉर्ट विधि:

अलसी का जेल बनाएं: एक बर्तन में 1/2 कप पानी और 2 चम्मच अलसी के बीज डालें. इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें जब तक कि पानी गाढ़ा होकर चिपचिपा और अंडे की सफेदी जैसा न बन जाए.

Advertisement

अलसी के मिश्रण को गरम-गरम ही एक पतले सूती या मलमल के कपड़े में डालें और दबाकर जेल निचोड़ लें. (ठंडा होने के बाद जेल छानना बहुत मुश्किल हो जाता है, इसलिए इसे तुरंत छान लें).

अगर आपके पास ताजे गुलाब की पंखुड़ियां हैं तो उन्हें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिक्सी में पीस लें और उसका रस छानकर अलसी के जेल में मिला लें.

अब इस अलसी-गुलाब के जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिलाएं. सभी चीजों को एक चम्मच की मदद से अच्छे से फेंट लें ताकि यह क्रीमी जेल का रूप ले ले.

इस नेचुरल कोलेजन जेल को किसी कांच की साफ शीशी में भरकर फ्रिज में रख दें. यह 10-15 दिनों तक बिल्कुल खराब नहीं होता. रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर इस जेल से 5 मिनट हल्के हाथों से ऊपर की तरफ  मसाज करें और रातभर लगा रहने दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement