scorecardresearch
 

Gehu Atta Snack Recipe: 2 कटोरी गेहूं के आटे और दही से बनाएं कुरकुरा नाश्ता, स्वाद ऐसा कि समोसा-कचौड़ी भूल जाएंगे!

Gehu Atta Snack Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन है तो गेहूं के आटे से बना यह स्नैक ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए न बेसन की जरूरत है और न ही मैदा की. दही और कुछ आसान चीजों से तैयार होने वाली इस रेसिपी को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोस सकते हैं.

Advertisement
X
गेहूं के आटे से बनाएं ये क्रिस्पी नाश्ता (Photo- ITG)
गेहूं के आटे से बनाएं ये क्रिस्पी नाश्ता (Photo- ITG)

Gehu Atta Snack Recipe: अगर आप हर दिन शाम को समोसा-कचौड़ी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी खाना चाहते हैं तो इस बार गेहूं के आटे से बना यह क्रिस्पी स्नैक ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे आप शाम के हल्के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं. इस नाश्ते की खास बात यह है कि इसमें बेसन या मैदा डालने की जरूरत नहीं है. साथ ही, न तो दाल भिगोने का झंझट है और न ही किसी चीज को पीसने की जरूरत पड़ेगी.

बाहर से कुरकुरा और स्वाद में लाजवाब यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है. इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं 2 कटोरी गेहूं के आटे से यह क्रिस्पी स्नैक कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप गेहूं का आटा

3 बड़े चम्मच चावल का आटा

1 कप दही

1 छोटी चम्मच नमक

1 छोटी चम्मच जीरा

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए तेल

गेहूं के आटे से घर पर कैसे बनाएं क्रिस्पी नाश्ता?

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें चावल का आटा, नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आपके पास चावल का आटा नहीं है तो इसकी जगह बारीक सूजी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. अब इसमें दही डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. इसकी बनावट ऐसी होनी चाहिए कि घोल चम्मच से गिराने पर एक धार में बहे.
  3. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तैयार घोल को चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में गर्म तेल में डालें. इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. इसके बाद स्नैक्स को प्लेट में निकाल लें.
  4. आपका क्रिस्पी गेहूं के आटे का स्नैक तैयार है. इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement