डायट
पोषण (Nutrition) के लिए खाए जाने वाले हर भोजन को आहार या डायट (Diet) कहते हैं. वर्तमान में डायट शब्द का अर्थ हेल्थ या वेट-मैनेजमेंट के कारणों के लिए न्यूट्रिशन के खास सेवन से जोड़कर देखा जाता है (Nutrition for Health or Weight-Management Reasons). हालांकि मनुष्य सर्वाहारी है, लेकिन हर संस्कृति और हर व्यक्ति में भोजन से जुड़ी कुछ प्राथमिकताएं और कुछ रोक होती हैं. यह व्यक्तिगत स्वाद या नैतिक कारणों से हो सकता है. व्यक्तिगत आहार विकल्प कम या ज्यादा हेल्दी हो सकते हैं (Food Preferences and Food Taboos).
पूर्ण पोषण के लिए विटामिन, खनिज, प्रोटीन और उससे मिलने वाला जरूरी अमीनो एसिड और वसा युक्त भोजन से मिलने वाला जरूरी फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट आदि की आवश्यकता होती है (Diet for Complete Nutrition). आहार की आदतें और पसंद जीवन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य और दीर्घायु होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एक स्वस्थ आहार स्वास्थ्य का रखरखाव और उसमें सुधार कर सकता है (Healthy Diet). विकसित देशों में, संपन्नता के कारण बेलगाम कैलोरी सेवन और अनुपयुक्त भोजन विकल्पों की परेशानी देखी जाती है (Dietary Choices).
स्वास्थ्य एजेंसियों का सुझाव है कि लोग ऊर्जा से भरपूर खाद्य पदार्थों और शूगर ड्रिंक की खपत को सीमित करके, पौधों पर आधारित भोजन खाकर, लाल और प्रोसेस्ड मीट की खपत को सीमित करके और शराब के सेवन को सीमित करके सामान्य वजन को बनाए रखा जा सकता है (Eating Disorders).
कई लोग स्वास्थ्य कारणों, नैतिकता से जुड़े मुद्दों, या पर्यावरण पर अपने व्यक्तिगत प्रभाव को कम करने के लिए पशुओं से मिलने वाले भोजन का चुनाव नहीं करते हैं. तमाम तरह के डायट में शाकाहारी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. संतुलित शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें विशेष रूप से प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की खपत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है (Vegetarian Diet). आज के दौर में कच्चा भोजन करने की परंपरा भी बढ़ रही है (Raw Foodism).
Malabar Paratha Recipe: मालाबार लच्छा पराठा अपनी कुरकुरी बाहरी परत और नरम, परतदार बनावट के लिए पसंद किया जाता है. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं तो इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. आज हम आपको मालाबार लच्छा पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Rajasthani Kadhi Pakoda Recipe: कढ़ी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. इसे चावल या रोटी के साथ खाने का अपना ही मजा है. वैसे तो घरों में कई तरह की कढ़ी बनाई जाती हैं, लेकिन राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा का स्वाद थोड़ा अलग होता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Mooli Tikki Recipe: सर्दियों में मूली से सलाद और पराठे ही नहीं, टेस्टी स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं. शाम की चाय के साथ आप मूली की कुरकुरी टिक्की ट्राई कर सकते हैं. इसे मूली, आलू और कुछ मसालों की मदद से घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
Rajasthani Panchmel Dal Recipe: राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल पांच तरह की दालों को मिलाकर बनाई जाती है. देसी घी और मसालों का तड़का इसके स्वाद को खास बना देता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और आप रोटी, चावल या बाटी के साथ लंच और डिनर में परोस सकते हैं.
Phool Gobhi Chilla Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो फूलगोभी का चीला बना सकते हैं. यह खाने में टेस्टी होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.
Gehu Ragi Atta Mixed Roti: रोजाना गेहूं की रोटी खाते हैं तो उसमें थोड़ा रागी का आटा मिलाकर इसे ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं. रागी में कैल्शियम, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों और पाचन के लिए फायदेमंद हैं.
Gehu Atta Chakli Recipe: गेहूं के आटे से बनी चकली स्वाद में बेहद कुरकुरी और चटपटी होती है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. शाम की चाय हो या दिवाली का त्योहार, घर पर बनी यह चकली हर मौके पर स्नैक्स का मजा बढ़ा देगी.
Litti Chokha Recipe: आज हम आपको घर पर प्रेशर कुकर में बाजार जैसी लिट्टी-चोखा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इस तरीके से आप बिना चूल्हे या तंदूर के भी स्वादिष्ट लिट्टी तैयार कर सकते हैं. कुकर में बनी लिट्टी बाहर से खस्ता और अंदर से सत्तू की मसालेदार स्टफिंग से भरपूर होती है.
Marwadi Poha Recipe: पोहा तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन क्या कभी चटपटा मारवाड़ी पोहा ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम चाय के साथ परोस सकते हैं.
Reshmi Vegetable Paratha Recipe: पराठे खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. आलू, गोभी और पनीर के पराठे तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन क्या कभी सब्जियों और पनीर से बना रेशमी पराठा ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Makki Atta Halwa Recipe: सर्दियों में मक्के की रोटी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी मक्की के आटे का हलवा ट्राई किया है. घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह हलवा स्वाद में लाजवाब लगता है. आज हम आपको इस टेस्टी हलवा को घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
7 Types of Roti and Their Benefits: गेहूं की रोटी तो हर घर में बनती है लेकिन बाजरा, ज्वार, रागी और मक्के जैसे अनाज की रोटियां भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. जानिए 7 तरह की रोटियों के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका, ताकि स्वाद के साथ डाइट में पोषण भी शामिल हो सके.
How to Make Besan at Home: बेसन से भारतीय घरों में नाश्ते से लेकर डिनर तक कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से बेसन बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप एक बार बनाकर सही तरीके से स्टोर कर कुछ दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
Gur Wale Chawal ki Pinni Recipe: करवा चौथ पर अगर आप घर पर कुछ मीठा और खास बनाना चाहती हैं तो गुड़ वाली चावल की पिन्नी ट्राई कर सकती हैं. चावल के आटे, देसी घी, दूध, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली इस मिठाई को बनाना आसान है. इसे व्रत के बाद परिवार के साथ खाएं और त्योहार की खुशियों को दोगुना करें.
Amla Tambli Recipe: आंवले से सिर्फ अचार और मुरब्बा ही नहीं, बल्कि कई टेस्टी डिश भी बनाई जा सकती हैं. इन्हीं में से एक है साउथ इंडियन डिश आंवला ताम्बली. दही, नारियल और मसालों से तैयार यह डिश स्वाद में हल्की खट्टी और चटपटी होती है. इसे घर पर बनाना आसान है और गरम चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Methi Palak Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी मेथी-पालक से बना चीला ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप नाश्ते में झटपट टेस्टी और हेल्दी चीला तैयार कर सकते हैं.
Ragi Samosa Recipe: समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आलू की स्टफिंग वाले गरमा-गरम समोसे चाय के साथ खाने का मजा ही अलग है. लेकिन आप रोजाना मैदे या गेहूं के आटे से बने समोसे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार रागी के समोसे ट्राई कर सकते हैं.
Best Ragi Recipes: रागी का आटा सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ कई टेस्टी डिश बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप रोज-रोज रागी की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो इससे कई दूसरी टेस्टी डिश भी ट्राई कर सकते हैं.
How to Make Murmura at Home: मुरमुरे हल्के और कुरकुरे स्नैक्स हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं. आज हम आपको घर पर चावल से कुरकुरे मुरमुरे बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इनसे आप भेलपुरी, चिवड़ा और कई तरह के चटपटे स्नैक्स बना सकते हैं. घर पर बने मुरमुरों को एयरटाइट डिब्बे में रखकर उनका कुरकुरापन लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.
Chukander ki Jalebi Recipe: जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुलने लगती है. आमतौर पर आपने मैदे से बनी पीली और कुरकुरी जलेबी खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर की जलेबी ट्राई की है. चुकंदर और उड़द दाल से बनने वाली यह जलेबी स्वाद में खास होती है.
Methi Pakoda Kadhi Recipe: कढ़ी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, जिसे ज्यादातर लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर घरों में बेसन के पकौड़ों वाली कढ़ी बनाई जाती है लेकिन आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मेथी पकौड़ा कढ़ी बना सकते हैं.