scorecardresearch
 

Lauki Khichdi Recipe: लौकी से बनाएं टेस्टी और हेल्दी खिचड़ी, स्वाद है लाजवाब और बनाना है आसान

Lauki Khichdi Recipe: अगर आप लंच या डिनर में कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो लौकी की खिचड़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह खिचड़ी खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
लौकी की लाजवाब खिचड़ी (Photo-ITG)
लौकी की लाजवाब खिचड़ी (Photo-ITG)

Lauki Khichdi Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो हल्का हो, आसानी से पच जाए और शरीर को ठंडक भी दे. ऐसे में लौकी की खिचड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में भी मदद करती है. लौकी में पानी की मात्रा भरपूर होती है जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. वहीं दूसरी ओर, मूंग दाल और चावल के मेल से बनी यह खिचड़ी पेट के लिए इतनी हल्की होती है और जल्दी पच जाती है. 

अगर आप भी इस गर्मी में कुछ हल्का और पौष्टिक खाने की सोच रहे हैं तो लौकी की टेस्टी और हेल्दी खिचड़ी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको लौकी की टेस्टी खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी मांग-मांगकर खाएंगे.

लौकी की खिचड़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

1/2 कप चावल
1/2 कप मूंग दाल
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1 चम्मच देसी घी
 नमक स्वादानुसार
3 कप पानी

लौकी की खिचड़ी बनाते कैसे हैं?

  1. लौकी की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर 15 मिनट भिगो दें. अब लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. इसके बाद कुकर में घी गरम करें और उसमें जीरे का तड़का लगाएं. फिर हल्दी और लौकी डालकर 2-3 मिनट तक हल्का भून लें.
  3. अब इसमें भीगे हुए चावल और दाल डालें. नमक और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम गैस पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
  4. अब आपका गरमागरम लौकी की खिचड़ी तैयार है. इसे दही, पापड़ या अचार के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement