scorecardresearch
 

Rajgira Chilla Recipe: व्रत में साबूदाना-कुट्टू से हो गए हैं बोर? ट्राई करें लौकी-पनीर से बना क्रिस्पी राजगिरा चीला

Rajgira Chilla Recipe: व्रत में कुछ अलग और हेल्दी खाना चाहते हैं तो लौकी-पनीर से बना राजगिरा चीला ट्राई कर सकते हैं. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर इस चीले को बनाना आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
लौकी-पनीर से बनेगा टेस्टी और हेल्दी फलाहार (Photo- ITG)
लौकी-पनीर से बनेगा टेस्टी और हेल्दी फलाहार (Photo- ITG)

Rajgira Chilla Recipe: व्रत के दौरान अक्सर लोग फल, साबूदाना या कुट्टू से बनी चीजें खाते हैं. लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और पनीर से बना राजगिरा चीला आपके लिए बेस्ट हो सकता है. राजगिरा के आटे और पनीर से तैयार यह चीला टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. तीखी मूंगफली वाली हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं व्रत के लिए राजगिरा चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप राजगिरा का आटा

100 ग्राम कद्दूकस की हुई लौकी

100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ लो-फैट पनीर

2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

एक मुट्ठी हरा धनिया, कटा हुआ

1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

सेंधा नमक स्वादानुसार

1/2 छोटा चम्मच तेल या घी

जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी

हरी मूंगफली की चटनी के लिए

50 ग्राम ताजा हरा धनिया

2 हरी मिर्च

1/4 कप भुनी हुई मूंगफली

1/2 नींबू का रस

1/4 कप पानी या जरूरत के अनुसार

लौकी-पनीर वाली राजगिरा चीला कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी और पनीर डालें. अब इसमें हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और राजगिरा का आटा मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालें. ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो, बल्कि गाढ़ा रहे.
  2. अब नॉन-स्टिक तवे को हल्का गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं. 
  3. तैयार मिश्रण की एक कलछी तवे पर डालकर चीले का आकार दें. इसे धीमी आंच पर पकाएं. जब चीला एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकाएं, ताकि चीला अंदर तक पक जाए. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी चीले तैयार कर लें.

ऐसे बनाएं मूंगफली वाली हरी चटनी

  1. चटनी बनाने के लिए मिक्सर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, नींबू का रस और पानी डालें. सभी चीजों को पीसकर चिकनी चटनी बना लें. अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं.
  2. गरमा-गरम राजगिरा चीले को हरी मूंगफली की चटनी के साथ परोसें. लौकी और पनीर से तैयार यह चीला व्रत के लिए टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement