scorecardresearch
 

गांधीनगर नगर निगम चुनाव के नतीजे आज, दो सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कुल 44 सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती नतीजों में वार्ड 5 और 7 में बीजेपी ने जीत हासिल की है. चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के 44-44 उम्मीदवार हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 32 उम्मीदवार उतारे हैं.

Advertisement
X
गांधीनगर नगर निगम की 11 वार्डों की 44 सीटों पर मतगणना जारी है
गांधीनगर नगर निगम की 11 वार्डों की 44 सीटों पर मतगणना जारी है

गुजरात के गांधीनगर नगर निगम की 11 वार्डों की 44 सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती नतीजों में वार्ड नंबर 5 और 7 में बीजेपी ने जीत हासिल की है. दोनों वार्डों में बीजेपी के 4-4 उम्मीदवारों के पूरे पैनल की जीत हुई है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटें जीती थीं और इस बार भी वह सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के शासन पर सवाल उठाए हैं. चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है.

चुनाव में कुल 130 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें बीजेपी और कांग्रेस के 44-44 उम्मीदवार शामिल हैं. आम आदमी पार्टी ने 32 उम्मीदवार उतारे. बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. 

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है. बीजेपी इस बार सभी 44 सीटों पर जीत का दावा कर रही है. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के शासन और कामकाज पर सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़ें: मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों को भूना गया था गोलियों से... पहचान छिपाकर गुरुग्राम में जिंदगी काट रहा था शातिर, गुजरात क्राइम ब्रांच ने दबोचा

पिछले नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 44 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं. आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीती थी. इस बार बीजेपी के सामने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement