scorecardresearch
 

Aate Aur Gur Ki Jalebi Recipe: आटे और गुड़ से बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी, नोट करें आसान रेसिपी

Aate Aur Gur Ki Jalebi Recipe: मैदे वाली जलेबी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी आटे और गुड़ की जलेबी खाई है. यह खाने में काफी टेस्टी हती है और इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको आटे और गुड़ की जलेबी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
घर पर बनाएं आटे और गुड़ की जलेबी (Photo- ITG)
घर पर बनाएं आटे और गुड़ की जलेबी (Photo- ITG)

Aate Aur Gur Ki Jalebi Recipe: जलेबी भारत की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है. बाजार में मिलने वाली गरमागरम और कुरकुरी जलेबी का स्वाद शायद ही किसी को पसंद न हो. आमतौर पर इसे मैदा से बनाया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है. लेकिन आप घर पर जलेबी बनाने की सोच रहे हैं और इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो गेहूं के आटे और गुड़ से बनी जलेबी बना सकते हैं. इसका स्वाद आम जलेबी से थोड़ा अलग होता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

आटे और गुड़ की जलेबी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. गेहूं का आटा, गुड़, देसी घी और इलायची जैसी चीजों से आप इसे तैयार कर सकते हैं. ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. आप इसे नाश्ते में, त्योहार पर या जब भी मीठा खाने का मन हो, तब बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आटे और गुड़ की जलेबी कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कटोरी गेहूं का आटा

1 पैकेट इनो

2-3 बड़े चम्मच देसी घी

बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता जरूरत के अनुसार

तलने के लिए रिफाइंड ऑयल या देसी घी

गुड़ की चाशनी बनाने के लिए

250 ग्राम गुड़

Advertisement

2 छोटे चम्मच इलायची पाउडर

1 कटोरी पानी

आटे और गुड़ की जलेबी घर पर कैसे बनाएं?

  1. आटे और गुड़ की जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ की चाशनी तैयार करें. इसके लिए गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और एक बर्तन में गुड़ के साथ एक कटोरी पानी डालें. इसे गैस पर गर्म होने दें. जब पानी में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके लगभग 15 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें. चाशनी को ठंडा होने दें और फिर छन्नी से छान लें.
  2. अब जलेबी का बैटर बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, इनो और देसी घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर तैयार करें. बैटर को लगभग 6-7 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, ताकि उसमें गांठें न रहें और वह एकसार हो जाए.
  3. इसके बाद दूध की खाली और साफ पैकेट लें. उसका एक कोना थोड़ा-सा काटें और उसमें तैयार बैटर भर दें. आप चाहें तो जलेबी बनाने वाली बोतल या पाइपिंग बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. अब एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल या देसी घी गर्म करें. आंच मध्यम रखें और पैकेट से बैटर को कड़ाही में गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी का आकार दें. जलेबियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. इसके बाद इन्हें निकालकर ठंडी गुड़ की चाशनी में डाल दें.
  5. जलेबियों को कुछ देर चाशनी में डुबोकर रखें, ताकि उनमें मिठास अच्छी तरह समा जाए. फिर इन्हें चाशनी से निकालकर ऊपर से बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता डालें. तैयार आटे और गुड़ की जलेबी को दही के साथ या ऐसे ही परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement