scorecardresearch
 

गाय चोरी करने के शक में दो लोगों की हत्या

बर्दवान में गाय चोरी करने के शक में भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और एक अन्य युवक को घायल कर दिया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

बर्दवान में के शक में भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और एक अन्य युवक को घायल कर दिया.

ने आज बताया कि भीड़ ने साजीजुल शेख, अमीन शेख और सुजान शेख की बुरी तरह पिटाई की. भीड़ का आरोप था कि वह कल कटवा के बेलटाला इलाके से गायों को चुराकर ले जा रहें थें.

तीनों को कटवा के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां साजीजुल और अमीन की कल देर रात में मौत हो गई.

खबर सुनने के बाद कटवा से और कटवा नगर पालिका के पाषर्द सुदीप्तोमय घोष अस्पताल गये जहां विधायक ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने इन लोगों को मार डाला.

स्थानीय अमर राम ने कांग्रेस विधायक के आरोपों को खारिज कर दिया. पुलिस के मुताबिक जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया जिसने हालात को काबू में किया.

-इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement