scorecardresearch
 

फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर शख्स पर की ताबड़तोड़ फायरिंग! दिल्ली में सनसनीखेज वारदात

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में मंगलवार को 30 वर्षीय मनीष यादव पर कथित तौर पर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई. घायल मनीष को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, हमले से पहले उन्हें फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था.

Advertisement
X
दिल्ली के सोनिया विहार में घर के बाहर मंगलवार रात गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया. (Photo-ANI)
दिल्ली के सोनिया विहार में घर के बाहर मंगलवार रात गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया. (Photo-ANI)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार को एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय मनीष यादव पर कथित तौर पर दो से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें वह घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले से पहले मनीष को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था. इसके बाद उस पर गोलीबारी की गई. हालांकि, हमलावर कौन थे और उन्होंने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अपराध जांच दल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: कहीं सरेआम फायरिंग तो कहीं ट्रिपल मर्डर... तीन राज्यों में एक जैसी 4 सनसनीखेज वारदात

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमलावरों की पहचान करने और वारदात से पहले की घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मनीष को फोन कर घर से बाहर किसने बुलाया था और हमले के पीछे क्या वजह थी.

Advertisement

फिलहाल, गोलीबारी के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि वह गहनता से जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement