scorecardresearch
 

लोकसभा में फूड बिल पर वोटिंग की संभावना, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

सोमवार को फूड बिल पर लोकसभा में चर्चा हो सकती है. सरकार मॉनसून सत्र में भोजन गारंटी हर हाल में पारित कराना चाहती है. कांग्रेस ने अपने सांसदों को सोमवार से संसद की कार्यवाही में मौजूद रहने की हिदायत दी है.

Advertisement
X
सोनिया गांधी
सोनिया गांधी

सोमवार को फूड बिल पर लोकसभा में चर्चा हो सकती है. सरकार मॉनसून सत्र में भोजन गारंटी हर हाल में पारित कराना चाहती है. कांग्रेस ने अपने सांसदों को सोमवार से संसद की कार्यवाही में मौजूद रहने की हिदायत दी है.

कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. काग्रेस ने सदस्यों से सदन में मौजूद रहने को कहा गया है और सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को सरकार के कामकाज का समर्थन करने को कहा गया है. कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा विधेयक को ‘गेम चेंजर’ बताया है और तेलंगाना और अन्य मुद्दों पर व्यवधान के कारण लोकसभा में इसे नहीं लाया जा सका. फूड बिल पर बहस के बाद वोटिंग भी संभव है.

उधर, फूड बिल पर अपना रूख साफ करते हुए AIADMK ने कहा है कि वो बिल के खिलाफ वोटिंग करेगी क्योंकि मौजूदा स्वरूप में उन्हें ये बिल मंजूर नहीं है. जबकि बीजेपी का कहना है कि वो कुछ संशोधनों के साथ बिल का समर्थन करेगी. इन सबके बीच, आज संसद में वीएचपी परिक्रमा का मुद्दा भी उठ सकता है.

Advertisement

खाद्य सुरक्षा विधेयक के अलावा इस सप्ताह सदन में जिन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जानी है, उनमें भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास विधेयक 2011 शामिल है.

भूमि अधिग्रहण विधेयक में मानवीय, पारदर्शी एवं तथ्यात्मक विचार विमर्श पर आधारित औद्योगिकरण, जरूरी आधारभूत संरचना के विकास एवं शहरीकरण और प्रभावित परिवारों के लिए न्यायोचित एवं निष्पक्ष मुआवजा प्रदान करने की बात कही गई है.

Advertisement
Advertisement