scorecardresearch
 

'पंजाब बंद' का दिखा मिला-जुला असर, परमिंदर झोटा की हत्या के बाद पिता ने दी थी कॉल

पंजाब बंद की कॉल का असर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर देखने को मिला. यहां किसान यूनियन की ओर से धरना-प्रदर्शन कर टोल प्लाजा को आने-जाने वाले वाहनों के लिए फ्री कर दिया गया है.

Advertisement
X
पंजाब बंद की कॉल का असर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर देखने को मिला है. (Photo: ITG)
पंजाब बंद की कॉल का असर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर देखने को मिला है. (Photo: ITG)

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा की हत्या के बाद गुरुवार को पंजाब बंद की कॉल दी गई थी, जिसका लुधियाना में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. परमिंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने लोगों से 'पंजाब बंद' की अपील की थी.

लुधियाना के बाजार खुले हुए नजर आ रहे हैं. शहर के सबसे पुराने बाजार चौड़ा बाजार, क्लॉक टावर मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड और फील्ड गंज मार्केट समेत सभी बाजार रोजाना की तरह खुले हुए हैं. शहर में ट्रैफिक भी सामान्य रूप से चलता हुआ नजर आ रहा है.

वहीं, पंजाब बंद की कॉल का असर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर देखने को मिला है. यहां किसान यूनियन की ओर से धरना-प्रदर्शन कर टोल प्लाजा को आने-जाने वाले वाहनों के लिए फ्री कर दिया गया है. लुधियाना के हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है. कहीं भी आवाजाही में रुकावट नहीं है, किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर लाडोवाल टोल प्लाजा को आज वाहनों के लिए फ्री कर दिया है.

बता दें, पुलिस ने झोटा के मुख्य शूटर अश्विनी को गिरफ्तार किया है. मानसा में झोटा की हत्या के बाद तनाव देखने को मिला है. परविंदर झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर निहंग सिखों ने जमकर बवाल किया. घर में तोड़फोड़ की गई, सामान बाहर फेंका गया और दूकान को आग के हवाले कर दिया गया.

Advertisement

परविंदर झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी अश्विनी के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बुलडोजर कार्रवाई की. परविंदर झोटा की हत्या मंगलवार को एक फार्मेसी में हुई थी, झोटा ने दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछा था, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे. झोटा कथित नशा विक्रेताओं से सवाल करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाते थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement