scorecardresearch
 
Advertisement

बस में भ‍िड़ीं दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल और NSUI छात्रा, दोनों तरफ से जारी हुए वीडियो

बस में भ‍िड़ीं दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल और NSUI छात्रा, दोनों तरफ से जारी हुए वीडियो

दिल्ली में पुलिस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के बीच जारी जंग अब काफी तेज हो गई है. हाल ही में आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद दोनों पक्षों के बीच वीडियो वार और कानूनी कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी और हाथापाई करने का गंभीर आरोप लगाया गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने भी इसके जवाब में एक वीडियो जारी किया, जिसमें प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से उलझते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
Advertisement