मानसा
मानसा (Mansa) भारतीय गणराज्य के प्रांत पंजाब (Punjab) का एक जिला है और यह इस जिले का मुख्यालय भी है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,198 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
मानसा जिला बठिंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर आता है जिसमें कुल 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मानसा की जनसंख्या (Mansa Population) लगभग 8 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 350 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 883 है. मानसा की साक्षरता दर 61.83 फीसदी है, जिनमें पुरुषों की साक्षरता 67.31 और महिलाओं की साक्षरता 55.68 प्रतिशत है (Mansa Literacy).
मानसा में पूरे पंजाब में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है जिसके लिए इसे ‘श्वेतस्वर्ण क्षेत्र’ (Area of White Gold) के नाम से जाना जाता है. कृषि जिले के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है (Mansa Agriculture).
मुंबई में बारिश ने एक बार फिर BMC की पोल खोल दी है. और अब जवाब देने के बजाय बीएमसी हर हादसे और जलभराव का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रही है. बीते दिनों मुंबई में तेज बारिश और जलभराव के बाद बीएमसी की तैयारियों पर एक बार सवाल खड़ा हुआ. अंधेरी सबवे फिर पानी से भर गया. जगह-जगह जानलेवा गड्ढे दिखाई देने लगे और जुहू बीच पर कचरे का अंबार खड़ा हो गया.
उत्तराखंड के चकराता से खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं. जहां लंबे समय से पुल की मांग पूरी ना होने पर ग्रामीणों ने उफनती नदी के बीच एक विशाल पेड़ को ही वैकल्पिक पुल बना दिया. हैरानी की बात ये है की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए बनाए गए इस खतरनाक पुल पर ग्रामीण खुद चलकर पुल की मजबूती भी परखते नजर आए. देखें.
मानसा जिले के कस्बा बरेटा में अकाली दल के नेता काला जबंधा को अज्ञात नौजवानों ने गोली मार दी, जो उनके पेट में लगी. काला जबंधा उस समय अपनी दुकान पर थे जब अचानक हमला हुआ.
इस वक्त मॉनसून देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ और बर्बादी का डबल अटैक लेकर आया है. पहाड़ी इलाके हो या मैदानी इलाके, तबाही का मंजर हर जगह दिख रहा है. छोटे हिस्सों अगर सैलाब में तो बड़े शहर भी लगातार बाढ़ के खतरे में है. पूरे देश में बारिश कैसी तबाही लेकर आई है. देखें.
मॉनसूनी बारिश ने एक बार फिर मुंबई पर जमकर कहर बरपाया है. देश की आर्थिक राजधानी बारिश से बेहाल है. सड़कें डूबी हुई हैं और लोग परेशान. 80 हजार करोड़ के बजट के बावजूद BMC कुछ कर नहीं पाती. सवाल है क्या ये प्राकृतिक चुनौती है या फिर सालों से चली आ रही प्रशासनिक अनदेखी का नतीजा? देखें 'कहानी'.
मॉनसून भले ही देर से आया हो लेकिन आने के साथ तबाही मचा रखी है. पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार मचा है. नदियां उफान पर हैं तो वहीं शहरों में पानी भरा हुआ है. बारिश ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है कि लोग घर छोड़ने, रास्ते छोड़ने और जिंदगी बचाने को मजबूर हैं. देखें विशेष.
उत्तराखंड पर मौसम की दोहरी मार पड़ रही है. आसमान से बादल बरस रहे हैं तो दरकते पहाड़ से बोल्डर गिर रहे हैं. ऐसी तस्वीरें लगातार आ रही हैं. हरिद्वार के बैरागी कैंप में कुछ युवकों ने थार को गंगा की मुख्य धारा में उतार दिया. जिसके बाद JCB बुलाकर थार को बाहर निकाला गया. देखें वीडियो.
बारिश में सफर करना पहाड़ों पर ही नहीं मैदानी इलाकों में भी खतरनाक हो चुका है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. अचानक जमीन धंसने से दादा और पोता-पोती बाइक समेत गड्ढे में गिर गए. स्थानीय लोगों ने दोनों की जान बचाई. देखें वीडियो.
मुंबई में मॉनसून की भारी बारिश ने जहां एक तरफ लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंबईकर इस सुहावने मौसम का खूब लुत्फ भी उठा रहे हैं. आइए तस्वीरों के जरिए मुंबई की बारिश के दोनों रंग देखते हैं.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन फ्लाइट्स पर इसका गहरा असर हुआ है. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है.
पंजाब के मानसा से बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी तफ्तीश चल रही है.
मानसा में देर रात सिद्धू मूसेवाला के दोस्त प्रगट सिंह के घर पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग की. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई. हमलावरों ने इंग्लैंड के नंबर से कॉल कर 30 लाख की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Sidhu Moose Wala Birthday: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन मूसा हवेली में फैंस द्वारा धूमधाम से मनाया गया. छोटे मूसेवाला की 'थापी' और भावुक कर देने वाले पलों की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें...
मानसा में पति की मौत के बाद ससुराल वालों द्वारा एक महिला से मारपीट करने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है. पीड़िता नवदीप कौर का आरोप है कि उसे घर से निकालने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया है, बाकी की तलाश जारी है.
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है, जिसे 100 वर्षों में सबसे भीषण बताया जा रहा है. डोडा जिले के थात्री उपमंडल में बादल फट गया. जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए. जम्मू संभाग में तवी, चिनाब, उज्ज और बसंतर नदियाँ उफान पर हैं, जिससे निचले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. देखें 'लंच ब्रेक'.
Haridwar के Mansa Devi Temple में हादसे के बाद दिखा था ऐसा भयावह मंजर
Haridwar के Mansa Devi Temple में कैसे मची भगदड़?
देश के तमाम इलाकों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है. शहरों में तेज बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है. इन दिनों बारिश से सबसे बुरा हाल राजस्थान का है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. शहरों में पानी भर गया है, सैलाब कई गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है. देखें वीडियो.
पंजाब के मानसा क्षेत्र से महिला ने 200 रुपये की लॉटरी टिकट से 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. यह लॉटरी पंजाब सरकार की मासिक लॉटरी थी, जिसका परिणाम रात 8 बजे आया. महिला को रात 9:30 बजे तक लॉटरी निकलने की सूचना मिली. लॉटरी जीतने के बाद देखें महिला से बातचीत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा जारी है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को मराठी न बोलने पर एक दुकान मालिक के साथ मारपीट करते हुए देखा गया. कड़ी सिक्योरिटी के बीच पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं जारी हैं.
संसद के मानसून सत्र की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, यह सत्र 21 जुलाई से प्रारम्भ होकर 12 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर राजनीतिक गरमा गर्मी बढ़ने की संभावना है, और सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि विपक्ष नियमों के तहत मांग करता है तो वह इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार है.