scorecardresearch
 

'जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार...', 9 दिन में तीन बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल तो सरकार पर भड़का विपक्ष

भारत सरकार ने पिछले 9 दिनों में तीन बार कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिससे विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं. कांग्रेस और आरजेडी ने महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की है और प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है. वहीं, सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए ग्लोबल ऊर्जा संकट को महंगाई का कारण बताया है.

Advertisement
X
पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है. (Photo- PTI)
पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है. (Photo- PTI)

देश में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत शुरू हो गई है. सरकार ने पिछले 9 दिनों में तीन बार में पेट्रोल और डीजल लगभग 5 रुपए और सीएनजी 4 रुपए महंगा कर दिया है. इसे लेकर विपक्षी दल एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं.

विपक्ष का आरोप है कि सरकार मिडिल ईस्ट के संकट का बहाना बनाकर आम जनता की जेब पर किश्तों में डाका डाल रही है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नरेंद्र मोदी जनता को खुलकर लूट रहे हैं. क्योंकि उन्हें अपने अमीर दोस्तों की तिजोरी भरनी है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तीखा हमला बोला. खड़गे ने तंज कसते हुए कहा, 'अबकी बार जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार! पेट्रोल-डीजल पर रोजाना 1000 करोड़ रुपए का केंद्रीय टैक्स लगाकर बीजेपी का पेट नहीं भरा.'

'मोदी जी बताइए इस लूट की किश्त...'

खड़गे ने आगे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'जब अंतर्राष्ट्रीय दाम कम थे तब जनता को फायदा नहीं पहुंचाया, उन्हें जमकर लूटा. जब संकट आया तो चुनाव में जुट गए और चुनाव के बाद त्याग का उपदेश दिया. फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा. हमें बताया गया कि विदेशों के मुकाबले भारत में दाम सबसे कम हैं.'

Advertisement

खड़गे ने प्रधानमंत्री से सीधा सवाल पूछा, 'मोदी जी बताइए इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है? आप इतने कॉम्प्रोमाइज्ड क्यों हैं? इस सरकार में लीडरशिप क्राइसिसअसली है और अब देश के 140 करोड़ भारतीय ये बात अच्छी तरह समझ गए हैं.'

तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी महंगाई को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी और पूंजीपरस्त सरकार ने पिछले 10 दिनों में तेल की कीमतों में करीब 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जो सीधे तौर पर 50 पैसे प्रतिदिन की बढ़ोतरी है. उन्होंने आगाह किया कि अभी तेल के दाम और बढ़ना बाकी है.

तेजस्वी ने कहा कि जब क्रूड ऑयल सस्ता था, तब भी ये लोगों की जेब काटकर निजी कंपनियों को मुनाफा दिला रहे थे और आज भी वही कर रहे हैं. साल 2014 में कच्चे तेल का जो भाव था, आज दाम उससे भी बहुत कम हैं, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी.

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने भी पोस्ट में लिखा, मोदी सरकार की आर्थिक स्थिरता, एनर्जी सिक्योरिटी और स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी पक्की करने में नाकामी की वजह से अब भारतीय अर्थव्यवस्था का हर हिस्सा प्रभावित हो रहा है. इन नाकामियों का बोझ आखिरकार महंगाई और बढ़ती महंगाई के ज़रिए आम नागरिकों पर पड़ रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हो गई महंगी

बीजेपी का पलटवार- राहुल गांधी देश को धोखा दे रहे हैं

विपक्ष के इन तमाम हमलों और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के महंगाई पर दिए गए बयानों के बीच सत्तापक्ष ने भी पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा.

गिरिराज सिंह ने कहा, 'क्या राहुल गांधी को आज के ग्लोबल हालात की कोई समझ नहीं है? वो जानबूझकर देश की जनता को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं. क्या उन्हें पश्चिम एशिया के विवाद और उसके कारण दुनिया भर में पैदा हुए ऊर्जा संकट के बारे में कुछ भी पता नहीं है?'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement