scorecardresearch
 

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हो गई महंगी

भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. ये पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं. वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है.

Advertisement
X
मई में अब तक पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है. (Photo- ITGD)
मई में अब तक पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है. (Photo- ITGD)

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और CNG की कीमत में एक रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है.

पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमत 3-3 रुपए बढ़ाई गई थी. फिर 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. इस तरह पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है. वहीं, सीएनजी आज दूसरी बार महंगी हुई है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके अलावा CNG अब 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है. 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दिया था आश्वासन

हैरत की बात ये है कि हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आम जनता को भरोसा दिलाया था कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, 'पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई पूरी तरह से स्थिर बनी हुई है. हम सभी नागरिकों को सलाह देते हैं कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग से बचें. नागरिक सिर्फ अपनी जरूरत के मुताबिक ही ईंधन खरीदें.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेट्रोल के बढ़ते दाम और PM की अपील से बदला ट्रेंड! चंडीगढ़-मोहाली में 44% बढ़ी बुकिंग

मंत्रालय ने आगे कहा, 'कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर जो अस्थायी दबाव या भीड़ देखी जा रही है, उसे दूर किया जा रहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार सप्लाई की निगरानी कर रही हैं और आपसी तालमेल के साथ तेल का वितरण सुनिश्चित कर रही हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement