scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

2026 के विधानसभा चुनावों के परिणामों की मतगणना जारी है, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित कई राज्यों में बीजेपी गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है. महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में NCP की सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. इजरायल ने F-35 और F-15IA फाइटर जेट खरीदने की मंजूरी दी है.

Advertisement
X
आज की बड़ी खबरें पढ़ें. (Photo- PTI)
आज की बड़ी खबरें पढ़ें. (Photo- PTI)

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है. तमिलनाडु में विजय की पार्टी जीत की ओर है. महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा उपचुनाव में NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने बड़ी जीत हासिल की है. गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 50 IPL मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल के रुझानों बीजेपी को बहुमत, भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह से मतगणना जारी है. चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. वहीं, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और राज्य की सीएम ममता बनर्जी आगे चल रही हैं.

Assam Election Results 2026 LIVE: असम के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, जोरहाट से गौरव गोगोई हारे

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. असम विधानसभा चुनाव 2026 के ताज़ा रुझानों में BJP+ निर्णायक बढ़त बनाए हुए है. जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को BJP उम्मीदवार हितेंद्र ने 23 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया. मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही हितेंद्र ने बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही.

Advertisement

Vijay Election Result 2026 LIVE: LIVE: जीत की ओर बढ़े विजय, पेरम्बूर में 31766 और त्रिची में 15707 वोट से आगे

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. पूरे राज्य में चुनाव की बात करें तो शुरुआती रुझानों में टीवीके ने डीएमके को बुरी तरह पछाड़ दिया है. विजय की लगातार बढ़त को लेकर राज्यभर में और उनके घर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल में उखड़ा लेफ्ट का तंबू! सीएम विजयन भी पिछड़े, रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार

केरलम की 140 विधानसभा सीटों के लिए सुबह से मतगणना जारी ही है. रुझानों में केरल में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है. चुनाव आयोग ने मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर और 1,340 अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पुडुचेरी चुनाव परिणाम 2026: किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे? यहां देखें सभी सीटों का अपडेट 

पुडुचेरी की 30 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन 5-7 सीटों पर सिमट गया है. एनडीए को बहुमत मिलने की पूरी संभावना है. एनडीए के प्रमुख और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी अपनी सीट पर मजबूत स्थिति में हैं.

Advertisement

Bypoll Results 2026 LIVE: बारामती में सुनेत्रा पावर ने रचा इतिहास, 4 सीटों पर बीजेपी की जीत

महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा उपचुनाव में NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने इतिहास रचते हुए 2,18,930 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर ली है जो देश में सबसे बड़ी जीत है. अंतिम राउंड में उन्होंने 9,212 वोट हासिल किए, जिससे उन्होंने पिछले नेशनल रिकॉर्डों को तोड़ दिया. बारामती सीट पर अजित पवार के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया था.

इजरायल F-35 और F-15 फाइटर जेट के दो नए स्क्वॉड्रन बनाएगा, ये है टारगेट

इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दो नए स्क्वॉड्रन F-35 और F-15IA लड़ाकू विमान खरीदने की मंज़ूरी दे दी है. इनमें एक स्क्वाड्रन अमेरिका के लॉकहीड मार्टिन कंपनी के F35 फाइटर जेट और दूसरी स्क्वाड्रन बोइंग कंपनी के F-15IA विमान शामिल होंगे. इस खरीदारी का लक्ष्य है कि इजरायल के पास कुल 100 F35I और 50 F-15IA विमान हो जाएं.

आधार नियमों को सख्त करने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

वयस्कों के आधार कार्ड बनाने के लिए सख़्त नियम लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय को अपनी मांग केंद्र सरकार के सामने रखने को कहा. याचिका में मांग की गई थी कि नया आधार कार्ड केवल 6 साल तक की उम्र के लोगों को ही दिया जाए.  

Advertisement

साई सुदर्शन ने तोड़ डाला क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, IPL में रचा इतिहास

गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज़ साई सुदर्शन ने 50 IPL मैचों में सबसे अधिक रन बनाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उनका कुल स्कोर 50 IPL मैचों में 2178 रन हो गया, जिससे उन्होंने गेल के 2061 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो 13 साल पहले बना था. इस सूची में तीसरे स्थान पर मिचेल मार्श हैं, जिनके 50 IPL पारियों में 1933 रन हैं.

'मेरा बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया...', इस दिग्गज क्रिकेटर का छलका दर्द, कब होगी वतन वापसी?

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शेयर बाजार में हेरफेर, भ्रष्टाचार रोधी जांच और चेक-बाउंस मामलों से जुड़े आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि लंबे समय से चल रही जांच में अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है. शाकिब ने बताया कि जांच के दौरान उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकला.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement