एक्टर विजय (Vijay) की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) तमिलनाडु की राजनीति में एक नया लेकिन तेजी से चर्चा में आया नाम है. इस पार्टी को विजय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के रूप में बनाया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देना बताया जाता है.
टीवीके का गठन इस सोच के साथ किया गया कि तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक ताकत सामने आए, जो आम लोगों की समस्याओं को सीधे उठाए और उनके समाधान पर काम करे. विजय, जो लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में बड़े स्टार रहे हैं, अब राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
पार्टी का फोकस मुख्य रूप से युवाओं, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास पर बताया जाता है. टीवीके यह दावा करती है कि वह किसी पारंपरिक राजनीतिक ढांचे से नहीं बल्कि जनता के सीधे समर्थन से आगे बढ़ेगी.
विजय की लोकप्रियता का फायदा टीवीके को शुरुआती दौर में ही मिल रहा है, क्योंकि उनके लाखों प्रशंसक हैं, जो उन्हें राजनीति में भी समर्थन दे रहे हैं. पार्टी का संगठन धीरे-धीरे पूरे तमिलनाडु में विस्तार कर रहा है और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा रही है.
हालांकि टीवीके अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके राजनीतिक प्रभाव को लेकर चर्चा तेज है. कई राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि विजय की स्टार पावर इस पार्टी को आने वाले चुनावों में एक मजबूत चुनौती बना सकती है.
CPI के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने कहा कि CPI ने CPI-M के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है. CPI धारापुरम से चुनाव लड़ेगी. मार्क्सवादी पार्टी के राज्य सचिव एम. षणमुगम ने तिरुचिरापल्ली में बताया कि पार्टी की राज्य समिति की बैठक में उपचुनाव लड़ने का फैसला किया गया है.
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के नेतृत्व वाले कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML गठबंधन को आधिकारिक नाम मिल गया है. चेन्नई में हुई बैठक के बाद गठबंधन का नाम का ऐलान किया गया. बैठक में विजय समेत सहयोगी दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे और सभी ने एकजुटता का संदेश दिया.
9 सितंबर को होने वाली इस मीटिंग में TVK के सबसे बड़े सहयोगी कांग्रेस को आमंत्रित किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बैठक का एजेंडा भी अभी साफ नहीं है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने एम.के स्टालिन की पूर्व सरकार में प्रदर्शनकारी किसानों और टीचरों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की है, मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि सिपकोट औद्योगिक परियोजना और परंदूर एयरपोर्ट विरोध के मामले भी खत्म किए जाएंगे.
तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री सिर्फ एक सुपरस्टार की सफलता नहीं, बल्कि पिता-पुत्र के संघर्ष, सपनों और रिश्तों की कहानी भी बन गई है. कभी बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने वाले एसए चंद्रशेखर आज उसी विजय की राजनीतिक जीत पर गर्व कर रहे हैं. कानूनी विवाद, रिश्तों में दूरियां और फिर भावनात्मक मेल-मिलाप के बाद अब विजय सत्ता के सबसे बड़े दरवाजे तक पहुंच चुके हैं.
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पिछली डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उनके पास पिछली सरकार से जुड़ी दो भ्रष्टाचार की फाइलें हैं और सही समय आने पर उन्हें सामने लाया जाएगा. यह बयान सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए हंगामे के दौरान आया. इसी बीच विजय सरकार ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों और सबूतों की निगरानी के लिए नया सोशल मीडिया केंद्र बनाने का फैसला किया है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी विधायकों को नई कारें देने की घोषणा की है. सरकार का कहना है कि विधायकों को अपने क्षेत्रों में लगातार दौरे करने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए नियमित यात्रा करनी पड़ती है. यह फैसला वीसीके विधायक जोतिमणि की ओर से विधानसभा में वाहन और जरूरी सुविधाओं की मांग उठाए जाने के बाद लिया गया. सरकार के मुताबिक इससे क्षेत्रीय काम और जनसेवा में तेजी आएगी.
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने सत्तासीन TVK पार्टी और उसके 52 विधायकों को 'जोकर' बताते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार और फासीवादी रवैये के आरोप लगाए.
तमिलनाडु में टीवीके के सरकार बनने के बाद पहली बार बजट पेश किया गया. विजय सरकार ने Gen-Z के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है. इसके साथ युवा, महिलाओं और मुसलमान पर भी सरकार खास मेहरबान नजर आई.
CM Vijay TVK First Budget: साउथ सिनेमा के हीरो से तमिलनाडु के सीएम बने थलपति विजय की TVK सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया और इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को प्राथमिकता से शामिल किया.
अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को रिहा कर दिया गया है. थाने से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित डबल मीनिंग टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस उनके घर पहुंची। क्या यह महिलाओं के सम्मान पर सख्त कार्रवाई है या राजनीतिक टकराव? इस वीडियो में पूरी कहानी।
उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की.
ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने सात अधिकारियों के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है. टीवीके सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत हुए औचक निरीक्षण में एक इंजीनियर गूगल पे पर ₹2.39 लाख के संदिग्ध लेन-देन का जवाब नहीं दे पाए थे.
बीजेपी के पूर्व तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को अपनी संस्था के पहले सम्मेलन में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की कि उनका स्वैच्छिक आंदोलन 'वी द लीडर्स' 2031 तक एक राजनीतिक दल का रूप ले लेगा.
तमिलनाडु सरकार ने TASMAC शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले का मकसद भ्रष्टाचार को कम करना और ग्राहकों से शराब की बोतलों पर वसूली जाने वाले अतिरिक्त पैसे को रोकना है. मंत्री विग्नेश ने कहा कि वेतन बढ़ने से दुकानों में पारदर्शिता बढ़ेगी और तय कीमत से ज्यादा वसूली नहीं होगी.
गोहत्या के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. दरअसल, थलपति विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है. मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है.
तमिलनाडु में एआईएडीएमके को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के कई दिग्गज नेता टीवीके (TVK) में शामिल होने जा रहे हैं. कम से कम 5 पूर्व मंत्री और 15 पूर्व विधायक समेत कई कार्यकर्ता टीवीके की सदस्यता ले सकते हैं.
TVK ने आरोप लगाया है कि DMK नेताओं ने सरकार गिराने के लिए विधायकों को करोड़ों रुपये का लालच दिया. पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
तमिलनाडु में AIADMK छोड़ने वाले विधायकों में अब पूर्व मंत्री एम.आर विजयभास्कर का नाम भी शामिल हो गया हैं. विजयभास्कर ने AIADMK नेतृत्व और DMK के साथ गठबंधन की आलोचना की है. उन्होंने पलानीस्वामी के फैसलों को आंदोलन के लिए नुकसानदेह बताया. .
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी TVK पेरियार ई.वी. रामासामी के सामाजिक सिद्धांतों को तो अपनाती है, लेकिन उनके नास्तिकवाद (Atheism) और धर्म विरोधी विचारों को स्वीकार नहीं करती. उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर और पूर्व मुख्यमंत्री कामराज के आदर्शों को भी अपनाने की बात कही है.