scorecardresearch
 

Assam Election Results 2026: असम में BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक, सियासी वनवास खत्म नहीं कर पाई कांग्रेस

Assam Vidhan Sabha Chunav Results: असम में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने जालुकबारी विधानसभा सीट पर करीब 90 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है.

Advertisement
X
असम में तीसरी बार हिमंता सरकार. (Photo: PTI)
असम में तीसरी बार हिमंता सरकार. (Photo: PTI)

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित हो गए हैं. 126 विधानसभा सीटों वाले सूबे की सत्ता एक बार फिर एनडीए के हिस्से आ गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है.

हिमंता बिस्वा सरमा ने असम की जालुकबारी विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बिदीशा नेओग को 89 हजार 434 वोटों के भारी अंतर से हराया है. हिमंता बिस्वा सरमा ने इस सीट पर 1 लाख 27 हजार 151 वोट हासिल किए हैं. 

कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई 4 लाख 6 हजार 257 जोरहाट सीट से हार गए हैं. बीजेपी नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 2 लाख 3 हजार 182 वोटों से मात दे दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम समेत तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, 'आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. जब सालों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.'

एक नया इतिहास रचा है- PM मोदी

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आज बंगाल के लोगों, असम के लोगों, पुडुचेरी के लोगों और तमिलनाडु और केरल के लोगों को आदरपूर्वक नमन करता हूं. मैं उन सभी को सलाम करता हूं. आज मैं BJP के अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी दिल से बधाई देता हूं. BJP के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर चमत्कार किया है, कमल खिलाया है. आपने एक नया इतिहास रचा है.'

अमित शाह ने असम की जनता का किया धन्यवाद

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में बीजेपी की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऐतिहासिक हैट-ट्रिक जनादेश के लिए असम का धन्यवाद. ये पीएम मोदी की NDA सरकार की 10 साल की लगातार कोशिशों का एक जबरदस्त समर्थन है, जो सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील असम बनाने के लिए की गई हैं. आपका जबरदस्त प्यार और समर्थन आपकी बेहतर सेवा करने और आपकी उम्मीदों को पूरा करने के हमारे वादे को और मजबूत करता है.'

राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'असम और बंगाल साफ तौर पर ऐसे मामले हैं जहां BJP ने EC के सपोर्ट से चुनाव चुराए हैं. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं. हमने ये प्लेबुक पहले भी देखी है: मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 वगैरह में. चुनाव चोरी, संस्था चोरी - अब और चारा ही क्या है!'

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम चुनाव: जहां पीएम मोदी ने पी थी चाय, Tea Garden वाली छह सीटों पर क्या रहे नतीजे

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस बार चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने पक्ष में माहौल बनता हुआ बता रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC, CAA, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और विकास जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement