scorecardresearch
 

ठाणे में सुबह-सुबह 3 दुकानों में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

महाराष्ट्र में आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. ठाणे में गुरुवार तड़के तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ. राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

Advertisement
X
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर.(Photo: Representational)
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर.(Photo: Representational)

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार सुबह एक रिहायशी इमारत के पास बनी तीन दुकानों में आग लग गई. तीनों दुकानें को आग से भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

यह घटना 15 अक्टूबर को घोड़बंदर रोड पर हिल क्रेस्ट सोसायटी के पास हुई. सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर दमकल को आग की सूचना मिली और 5.30 बजे तक उस पर काबू पा लिया गया. रिजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल प्रमुख यासीन तड़वी के मुताबिक, तीन कारोबारी ठिकानों में आग लगी थी. इनमें एक लेजर कटिंग सर्विस यूनिट समेत सेरेमिक के घरेलू सामान और टाइल बेचने वाली दो दुकानें शामिल थीं.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, फिलहाल जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: नालासोपारा की 14वीं मंजिल पर आधी रात लगी आग, 2 महिलाओं की मौत, क्रेन से बचाए गए 4 लोग

Advertisement

लगातार सामने आए दो मामले

इससे पहले 14 अक्तूबर को नालासोपारा में भी आग लगने का मामला सामने आया था. जहां वसई लिंक रोड स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में आधी रात के करीब 14वीं मंजिल पर आग लगी थी. कुछ ही देर में आग विकराल हो गई और इमारत में धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पारकर (50) की जान चली गई. आशंका है कि दोनों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई. हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी. इस मामले में 6 लोग घायल हुए थे. सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ठाणे की घटना की वजह जानने में जुटी हुई है. राहत की बात है कि तीनों दुकानों में आग सुबह के वक्त लगी, जिससे आसपास लोग मौजूद नहीं थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement