scorecardresearch
 

औरैया: 75 साल के रामसुगर पर आया 30 साल की ब्लॉगर रीना का दिल! सगाई कर बोली- 'प्यार में उम्र नहीं देखी जाती'

औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना और 75 साल के रामसुगर की अनोखी प्रेम कहानी और सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों ने उम्र के 45 साल के फासले को दरकिनार करते हुए सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं.

Advertisement
X
औरैया में रीना और रामसुगर ने की सगाई, जल्द होगी शादी (Photo- ITG)
औरैया में रीना और रामसुगर ने की सगाई, जल्द होगी शादी (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने से 45 साल बड़े 75 वर्षीय रामसुगर से शादी करने का फैसला किया है. करीब एक साल पहले दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया. उम्र के इस लंबे फासले को दरकिनार करते हुए दोनों ने लगभग 6 दिन पहले रामसुगर के घर पर एक-दूसरे से सगाई कर ली है. रीना ने सगाई के वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सगाई की तस्वीरें

सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाली रीना की सगाई की तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. तस्वीरों में रीना और रामसुगर एक साथ घर पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस अनोखी सगाई की पोस्ट सामने आते ही लोगों के बीच यह अजब प्रेम की गजब कहानी चर्चा का विषय बन गई है.

उम्र की सीमा तोड़कर किया शादी का फैसला

रीना ने साफ कहा है कि उन्हें उम्र के इस फासले से कोई भी आपत्ति या एतराज नहीं है और वह इस फैसले से बेहद खुश हैं. उनका मानना है कि प्यार में उम्र का कोई महत्व नहीं होता और इसमें कुछ भी संभव है. रीना और रामसुगर दोनों ही इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं.

Advertisement

नवरात्रि के बाद तय होगी शादी की तारीख

सगाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं. रीना के मुताबिक, उनकी इंगेजमेंट हो चुकी है लेकिन अभी शादी की सटीक तारीख तय नहीं हुई है. नवरात्रि का त्योहार बीतने के बाद शादी की तारीख फिक्स की जाएगी, जिसके बाद दोनों धूमधाम से विवाह करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement