scorecardresearch
 

दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग, VIDEO

मौजपुर में उधम रेस्टोरेंट की रसोई में मंगलवार देर रात आग लग गई. अपनी जान बचाने के लिए लोग पहली मंजिल से नीचे कूद गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूद गए. (Photo-ITG)
लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूद गए. (Photo-ITG)

दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. दरअसल, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई. इसका घटना का वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची. वहां मौजपुर में मुख्य जाफराबाद रोड पर स्थित उधम रेस्टोरेंट में आग लगी हुई थी. यह रेस्टोरेंट दुकान नंबर 169 में है.

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग रेस्टोरेंट की रसोई में लगी थी. आग लगने की वजह से वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई. इस दौरान कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गए.

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बुझाई आग

जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. इसके अलावा दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी. आग बुझने के बाद राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ हो सकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement