दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत का ऐलान किया है. पूर्व मध्य रेल के मुताबिक, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ये ट्रेनें बेंगलुरु, नागपुर, अमृतसर, दिल्ली और उधना जैसे शहरों को बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से जोड़ेंगी. यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की तारीख और समय जरूर जांचना चाहिए.