scorecardresearch
 

LIVE: INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च आज, AAP-DMK ने बनाई दूरी; 146 सांसद होंगे शामिल

INDIA ब्लॉक के सांसद मंगलवार को SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च करने वाले हैं. विपक्ष ने इस मार्च में 140 से ज्यादा सांसदों के शामिल होने का दावा किया है. 

Advertisement
X
पार्लियामेंट हाउस से निर्वाचन सदन तक विपक्ष का मार्च (PTI photo)
पार्लियामेंट हाउस से निर्वाचन सदन तक विपक्ष का मार्च (PTI photo)

INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद मंगलवार को SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च करेंगे. मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बनाई है और कहा है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है, विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियां शामिल होने वाली हैं. हालांकि, AAP और DMK ने इससे दूरी बना ली है. 

विपक्ष के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

मंगलवार सुबह 11 बजे से पार्लियामेंट हाउस से निर्वाचन सदन तक विपक्ष का मार्च होने वाला है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बना ली है. आम आदमी पार्टी ने साफ कहा कि वह लड़ाई खुद लड़ रही है इसलिए वह SIR को लेकर हो रहे INDIA गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी. 

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि SIR को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. उनका कहना है कि इस प्रोटेस्ट को लेकर पार्टी का मानना है कि यह लोगों का आंदोलन है और देश से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा, 'CJP और अलग-अलग संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन है इसलिए आम आदमी पार्टी इसमें शामिल नहीं है. हम यह लड़ाई अपने तरीके से लड़ रहे हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: SIR के खिलाफ INDIA के प्रदर्शन से AAP ने किया किनारा, कहा- हम अलग लड़ रहे हैं

इससे पहले 30 सितंबर को भी INDIA गठबंधन की बैठक की थी. इस बैठक के बाद ही उन्होंने इस मार्च का ऐलान किया था. हालांकि, AAP और DMK ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया था. ये दोनों पार्टियां मंगलवार को होने वाले विपक्ष के विरोध मार्च से भी दूरी बनाए हुए है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement