scorecardresearch
 

'जब तक पैर चलेंगे, तब तक...', INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में बोलीं जया बच्चन

INDIA के 140 से अधिक सांसदों ने चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध जताते हुए संसद भवन से मार्च शुरू किया है. इस मार्च में जया बच्चन भी शामिल हुई हैं. उन्होंने कहा कि गणेश जी उनकी रक्षा करेंगे.

Advertisement
X
जया बच्चन हुईं प्रोटेस्ट में शामिल (Photo: PTI)
जया बच्चन हुईं प्रोटेस्ट में शामिल (Photo: PTI)

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों का मार्च शुरू हो गया है. संसद भवन से निकलकर सभी सांसद निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे हैं. INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है. इस मार्च में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी शामिल हुई हैं.

प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं जया बच्चन?

जया बच्चन से पूछा गया कि वो कितनी दूर तक मार्च में चलेंगी, जवाब में उन्होंने कहा, जब तक मेरे पैर साथ देंगे, तब तक चलूंगी. जया बच्चन कहा कि ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. ANI संग बातचीत में उन्होंने कहा- बीजेपी का काम है आरोपों को गलत बताना, लेकिन हमारा जो काम है वो हम कर रहे हैं. गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते हैं. हम गणेश जी की पूजा से ही प्रार्थना शुरू करते हैं. वे हमारी रक्षा करेंगे. शुभारंभ उन्हीं से करवाते हैं. गणेश जी हम लोगों की देखभाल करेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद ट्रांसपोर्ट भवन गेट से बाहर निकले. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव धरने पर बैठे हैं. कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिसकर्मी मौजूद हैं. विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आसपास के इलाकों से लेकर निर्वाचन सदन तक की सुरक्षा को कड़ा किया गया है.

Advertisement

सांसदों ने विरोध मार्च के दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बनाई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement