यूपी में आयोजित सैफई महोत्सव में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह संग सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, सैफ अली खान और सोनम कपूर ने शिरकत की.
परिणीति चोपड़ा ने इस और सोनाक्षी सिन्हा संग डीजे वाले वाबू गाने पर डांस का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.
Ranveer, Sonakshi and I going madddd !!! TOOOO
MUCHHH FUNNNN !!!!
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra)
के अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी सैफई महोत्सव के दौरान बैक स्टेज पर सितारों के साथ डांस की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की.
Going bonkers with and because its your boy killing it on stage!!!!
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha)
सिंगर बादशाह का गाना डीजे वाले बाबू सितारों का भी फेवरेट पार्टी लिस्ट सॉन्ग बन चुका है. वीडियो में सितारे इस गाने पर थिरकते तो नजर आ ही रहे हैं साथ ही इस गाने का रैप भी गा रहे हैं. इस वीडियो परिणीति कटआउट ड्रेस में शानदार नजर आ रही हैं जबकि रणवीर और सोनाक्षी बाइकर जैकट में खूब जच रहे हैं.
सैफई महोत्सव में शामिल होने से पहले बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी सैफ अली खान, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा संग एक खास तस्वीर शेयर की.
Spotted! - ,, and
— Movie Shoovy ® (@Diffthinking2)
हर साल की तरह इस साल भी सैफई महोत्सव बड़ी धूमधाम से बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की परफॉर्मेंस के साथ मनाया गया. इस साल सैफई महोत्सव में सोनाक्षी सिन्हा, सैफ अली खान, करीना कपूर, मीका सिंह, अंकित तिवारी, बादशाह, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों ने परफॉर्म कर इस महोत्सव में चार चांद लगा दिए.