scorecardresearch
 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के गाली देने पर क्या बोले असीम रियाज के पिता?

Bigg Boss 13 असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की पिछले दिनों जबरदस्त लड़ाई हुई थी. लड़ाई भी इतनी भयंकर कि सिद्धार्थ ने असीम के पिता को एक बार नहीं बार-बार गाली दी थी. सिद्धार्थ के इस बिहेवियर की खूब आलोचना भी हुई.

Advertisement
X
Bigg Boss 13 असीम रियाज-सिद्धार्थ शुक्ला
Bigg Boss 13 असीम रियाज-सिद्धार्थ शुक्ला

Bigg Boss 13: कभी अच्छे दोस्त रहे असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला आज आपस में बातचीत नहीं करते हैं. पिछले दिनों दोनों की जबरदस्त लड़ाई हुई थी. लड़ाई भी इतनी भयंकर हुई कि सिद्धार्थ ने असीम के पिता को एक बार नहीं बार-बार गाली दी थी. सिद्धार्थ के इस बिहेवियर की खूब आलोचना भी हुई.

क्या सिद्धार्थ के गाली देने से नाराज हैं असीम के पिता?

अब सिद्धार्थ शुक्ला के गालीगलौच भरे रवैये पर असीम रियाज के पिता का पहली बार रिएक्शन सामने आया है. बिग बॉस फैनक्लब पर सामने आए एक वीडियो में असीम के पिता ने बताया कि उन्हें सिद्धार्थ की बातों से फर्क नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा- हमारी सोसायटी में लोग अक्सर टेंपर खो देते हैं. ये आम बात है. फिर लोग एक-दूसरे को गाली देते हैं. हालांकि गाली देना गलत है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@trendgyann) on

''गालीगलौच के लिए एक-दूसरे को जानना जरूरी होता है. फिर सामने वाला गाली देता है और आप दुखी होते हो. सिद्धार्थ एक कंटेस्टेंट है. मैं उन्हें नहीं जानता हूं. ना ही कभी देखा है. अब उन्होंने मुझे गाली दी. मैं सोचता हूं उन्होंने जो भी कहा वो गुस्से में कहा. मुझे लगता है उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है. उनका इरादा मुझे गाली देने का नहीं था. वो को बोल रहे थे. लड़ाई के दौरान मां-बाप की गाली देने का मकसद सामने वाले को कमजोर करना होता है.''

असीम के पिता ने कहा- को लगा कि असीम दिनोदिन आगे बढ़ रहा है. वो उनके लिए आगे जाकर चुनौती बन सकता है, इसलिए सिद्धार्थ ने असीम को गाली देकर उन्हें डाउन करने की कोशिश की. वो उनका गेम है. जब ने गाली दी तो मुझे बुरा लगा, लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है. घर का माहौल ही ऐसा है जहां अलग-अलग तरह के टेंपरामेंट के लोग होते हैं. ये बताता है कि घर में रहना कितना मुश्किल होता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement