scorecardresearch
 

How To loosen Tight Blouse: ब्लाउज हो गया है टाइट, बिल्कुल भी नहीं है मार्जिन? रफू-सिलाई की नो टेंशन, इन 5 हैक्स से होगा ढीला

How To Loose Tight Blouse Without Margin: पसंदीदा ब्लाउज टाइट हो गया है और उसमें मार्जिन भी नहीं बचा? नया ब्लाउज बनवाने से पहले आप हुक एक्सटेंडर, साइड डोरी और बैक बटन जैसे 5 आसान हैक्स आजमा सकते हैं, जिससे ब्लाउज परफेक्ट फिट भी होगा और नया लुक भी मिलेगा.

Advertisement
X
बिना मार्जिन के ब्लाउज को ढीला करने के लिए आप डोरी वाला डिजाइन बनवा सकते हैं. (Photo: ITG)
बिना मार्जिन के ब्लाउज को ढीला करने के लिए आप डोरी वाला डिजाइन बनवा सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Loose Tight Blouse Without Margin: शादी हो या त्योहार, साड़ी पहनने का मन तो बहुत करता है, लेकिन कई बार पसंदीदा ब्लाउज ही पूरा लुक बिगाड़ देता है. कभी ब्लाउज का हुक बंद नहीं होता, तो कभी सीने और कमर के आसपास इतना टाइट हो जाता है कि पहनने में परेशानी होने लगती है. सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है, जब ब्लाउज में उसे ढीला करने वाला मार्जिन भी ना हो. ऐसे में नया ब्लाउज सिलवाना ही एकमात्र रास्ता नजर आता है.

अगर आप कोई ब्लाउज भी बुरी तरह से टाइट हो चुका है और उसमें मार्जिन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास भी ऐसा ब्लाउज है, जो टाइट होने की वजह से अलमारी में रखा है, तो कुछ आसान तरीकों से उसकी फिटिंग की परेशानी कम करने की कोशिश कर सकती हैं. इसके लिए हर बार नया ब्लाउज बनवाना जरूरी नहीं है. ब्लाउज के हुक, एक्सटेंशन और डिजाइन में छोटे बदलाव करके उसे दोबारा पहनने लायक बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान तरीके, जो आपके काम आ सकते हैं.

1. ब्लाउज में लगाएं हुक एक्सटेंडर: अगर ब्लाउज सीने या कमर से थोड़ा टाइट है, तो हुक एक्सटेंडर काम आ सकता है. इसे ब्लाउज के पुराने हुक में लगाकर बंद करने की जगह थोड़ी बढ़ाई जा सकती है. बाजार में अलग-अलग साइज के एक्सटेंडर मिलते हैं. ये तरीका हल्की टाइटनेस को कम करने में मददगार साबित हो सकता है.

Advertisement

2. पीछे बटन और लूप्स से बदलें डिजाइन: अगर ब्लाउज की बैक टाइट है और मार्जिन नहीं बचा है, तो पीछे बटन और लूप्स वाला डिजाइन बनवाया जा सकता है. इससे ब्लाउज को नया लुक मिलेगा और जरूरत के हिसाब से फिटिंग भी बदल जाएगी. इसके लिए सिलाई में थोड़ा चेंज करना पड़ सकता है.  

3. साइड में डोरी लगाकर बनाएं स्टाइलिश ब्लाउज: अगर ब्लाउज कमर या साइड से टाइट है, तो उसमें डोरी वाला डिजाइन बनवाया जा सकता है. डोरी को जरूरत के हिसाब से ढीला या टाइट बांध सकते हैं. इसके सिरों पर लटकन लगाने से ब्लाउज और खूबसूरत लगेगा. हालांकि, इसके लिए ब्लाउज की सिलाई को थोड़ा बदलवाना पड़ सकता है.

4. पीछे बो वाला डिजाइन दें: पुराने ब्लाउज को नया लुक देने के लिए पीछे बो जैसी गांठ वाला डिजाइन चुन सकती हैं. इसके लिए ब्लाउज से मिलता-जुलता या कंट्रास्ट कपड़ा इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें कि सिर्फ बो लगाने से ब्लाउज ढीला नहीं होगा, इसके लिए फिटिंग को भी बदलना होगा. 

5. ब्लाउज के हुक चेक करें: कई बार हुक गलत जगह लगे होने या उनकी सिलाई ढीली होने से ब्लाउज बंद करने में परेशानी होती है. ऐसे में हुक और आई की जगह चेक करें. अगर पर्याप्त कपड़ा है, तो हुक की जगह बदलने से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Advertisement

ब्लाउज टाइट होने पर रखें ध्यान
अगर ब्लाउज महंगा है या उस पर भारी कढ़ाई है, तो खुद से कैंची चलाने से बचें. थोड़ा टाइट होने पर हुक एक्सटेंडर आजमा सकती हैं, लेकिन ज्यादा टाइट होने पर कपड़ा जोड़ने या डिजाइन बदलने की जरूरत पड़ सकती है. सही तरीका चुनने से आपका पसंदीदा ब्लाउज खराब होने से बच सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement