हरियाणा की फेमस सेलेब्रिटी सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनके शोज के फैंस दीवाने रहते हैं. कई बार भीड़ बेकाबू हो जाती है. ऐसा भी वाकया हुआ है जब लोगों की भीड़ सपना की गाड़ी के पीछे भागी है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो जेल में कैदियों के लिए शो कर चुकी हैं.
जेल में किया था डांस
सपना चौधरी ने फिल्मीज्ञान संग बातचीत में कहा- ये बहुत टाइम पहले की बात है. शायद भिवानी की जेल थी. जेल अधिकारी ने मुझे बुलाया था. जेल के अंदर कैदी काम करते हैं. वो पैसा इकट्ठा करते हैं. फिर उनसे पूछा जाता है कि कौन से आर्टिस्ट्स को हम बुलाएं. जेल के अंदर भी एनुअल डे जैसे कई डेज सेलिब्रेट किए जाते हैं. सारे कैदी अपना पैसा इकट्ठा करके हमें पैसा देते हैं. फिर हम लोग वहां परफॉर्म करते हैं. सपना ने कहा कि वो अकेली नहीं हैं. बहुत सारे आर्टिस्ट्स जेल के अंदर जाकर परफॉर्म करते हैं. सपना ने बताया कि उन्होंने 2015-16 में वहां पर डांस किया होगा.
सपना के मुताबिक, 9वीं क्लास में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. 10वीं क्लास में वो फेमस हो गई थीं. वो रीजनल लेवल पर फेमस थीं. लेकिन बिग बॉस ने उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई. सपना ने बताया कि उन्होंने मजबूरी में बचपन में काम करना शुरू किया था. वो कभी आर्टिस्ट नहीं बनना चाहती थीं. अगर वो आर्टिस्ट ना होतीं तो लाइफ में कुछ और बेहतर कर रही होतीं. सपना ने कहा कि सक्सेस कभी उनके सिर पर नहीं चढ़ेगी क्योंकि वो बचपन से काम कर रही हैं. जिंदगी के हर पड़ाव और संघर्ष को देख चुकी हैं. भगवान ने उन्हें धीरे-धीरे सक्सेस दिलाई है. इसलिए वो हर मौके पर ग्राउंडेड रहती हैं.
क्या रिटायरमेंट लेंगी सपना?
सपना ने अपने रिटायरमेंट प्लान्स को लेकर भी बात की. वो साफ कहती हैं कि उन्होंने कभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा है. सपना ने कहा- मुझे बड़ा अच्छा लगता है ये सोचकर कि अगर पब्लिक ऐसे ही प्यार देती रही तो जब मेरे दांत टूट जाएंगे, बाल सफेद हो जाएंगे, तब भी कुछ बूढ़े मुझे दखने आएंगे तो मैं उनके लिए जरूर डांस करूंगी.