scorecardresearch
 

मुस्कान की ख्वाहिश... बस एक बार बेटी से मिलवा दीजिए, सजा सुनाए जाने से पहले जताई इच्छा

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए बेचैन है. करीब डेढ़ साल से जेल में बंद मुस्कान से अब तक कोई परिजन मिलने नहीं आया. वह अधिकारियों से अनुरोध कर रही है कि बड़ी बेटी से सिर्फ एक बार मिलवा दीजिए.

Advertisement
X
मुस्कान की बड़ी बेटी कहां रहती है, किसी को भी नहीं है जानकारी. (File Photo: ITG)
मुस्कान की बड़ी बेटी कहां रहती है, किसी को भी नहीं है जानकारी. (File Photo: ITG)

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और साहिल पर सजा का फैसला आज आएगा. लेकिन उससे पहले मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए चिट्ठी लिख सकती है. करीब डेढ़ साल से जेल में बंद मुस्कान से अब तक कोई भी परिजन मिलने नहीं आया है. वह अपनी करीब 6 से साढ़े 6 साल की बेटी से मिलना चाहती है, लेकिन बेटी भी उससे मिलने को तैयार नहीं है. जेल प्रशासन ने मुस्कान को परिजनों को पत्र लिखने का विकल्प दिया है, ताकि मुलाकात का रास्ता निकल सके.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में मुस्कान की जेल में जिंदगी और उसकी बेटी से मिलने की इच्छा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुस्कान से मिलने के लिए अब तक कोई नहीं आया है. जेल प्रशासन के पास उसकी बड़ी बेटी का पता या संपर्क नंबर भी नहीं है. ऐसे में मुस्कान को सलाह दी गई है कि वह जेल मैनुअल के तहत परिजनों को पत्र लिखकर उनसे संपर्क करने की कोशिश करे.

जेल में बदली मुस्कान की जिंदगी
जेल अधीक्षक के मुताबिक जेल आने के शुरुआती दिनों में मुस्कान को ड्रग्स की लत छुड़ाने में काफी परेशानी हुई थी. इसमें तीन से चार महीने का समय लगा. वहीं, साहिल से मिलने के लिए शुरुआत में उसकी नानी आती थीं और बाद में उसका भाई भी मिलने आने लगा.

Advertisement

जेल में बंद रहने के दौरान मुस्कान की जिंदगी में एक और बड़ा बदलाव आया. पिछले साल नवंबर में उसने जेल में एक बेटी को जन्म दिया. जेल अधीक्षक के मुताबिक, इसके बाद मुस्कान धार्मिक हो गई है.

बड़ी बेटी से मिलने की जता रही इच्छा
मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मिलना चाहती है और इसके लिए बार-बार इच्छा जता रही है. हालांकि, जेल अधीक्षक के अनुसार, बच्ची भी अपनी मां से नहीं मिलना चाहती. जेल प्रशासन ने मुस्कान को बताया है कि वह अपने घरवालों को पत्र लिख सकती है और उनसे बेटी से मुलाकात कराने का अनुरोध कर सकती है.

अब देखना होगा कि मुस्कान की चिट्ठी से अपनी बड़ी बेटी तक पहुंचने का रास्ता निकल पाता है या नहीं. डेढ़ साल से जेल में बंद मुस्कान की बेटी से मुलाकात की यह कोशिश इस चर्चित हत्याकांड से जुड़ा एक नया पहलू सामने लाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement