scorecardresearch
 

Ramayana Trailer Reaction: 'ऑस्कर पक्का', रामायण का नया ट्रेलर देख झूम उठे लोग, होने लगी 'अवतार' से तुलना

रामायण के ट्रेलर ने कल आते ही पूरे सोशल मीडिया को अपने कब्जे में कर लिया है. इसके विजुअल्स, VFX देखकर सभी हैरान हैं. अब एक इंडियन सिनेमा की पिक्चर की तुलना हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म 'अवतार' से हो रही है. ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन्स काफी सॉलिड दिखाई दिए हैं.

Advertisement
X
रामायण के ट्रेलर ने उड़ाई सबकी नींद (Photo: ITGD)
रामायण के ट्रेलर ने उड़ाई सबकी नींद (Photo: ITGD)

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण इस समय सिर्फ पैन-इंडिया नहीं, बल्कि एक पैन-वर्ल्ड फिल्म की तरह पेश की जा रही है. बीते दिन इसका नया ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे सोनी पिक्चर्स ने दुनियाभर में अलग-अलग भाषाओं में पेश किया. 15 अक्टूबर से इस फिल्म की इंटरनेशनल मार्केटिंग की शुरुआत हुई. ट्रेलर ने आते ही लोगों को इंप्रेस करना शुरू कर दिया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की जमकर तारीफ हो रही है. 

रामायण के ट्रेलर का भौकाल

फिल्म के ट्रेलर में हमें शानदार विजुअल्स, VFX और त्रेता युग में जिस तरह की दुनिया होती होगी, उससे रूबरू कराया गया है. देव लोक में रावण का युद्ध हो, या बाल कांड में भगवान राम का युद्ध- फिल्म के VFX काफी शानदार है. हिंदी भाषी से लेकर अंग्रेजी बोलने वाला हर शख्स इसकी तारीफ करता नहीं थक रहा है. रामायण के ट्रेलर पर लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने मिल रहे हैं. 

सोनी पिक्चर्स के रिलीज किए गए रामायण ट्रेलर पर नेशनल और इंटरनेशनल- दोनों तरफ की ऑडियंस का रिएक्शन अनोखा रहा है. एक यूजर ने ट्रेलर के आखिर में सुनाई देने वाले म्यूजिक की तारीफ की. उसने कहा कि हांस जिमर का म्यूजिक कमाल का है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने इंडियन सिनेमा की तारीफ करते हुए लिखा कि अब सबको इनके सामने झुकना चाहिए.

Advertisement

कई लोग के लिए तो फिल्म का ट्रेलर शब्दों में बयां करना मुश्किल हो गय है और अब वो इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक ने तो फिल्म रामायण की तुलना हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से करते हुए कहा कि लोग इसकी तुलना द ओडिसी से कर रहे थे, लेकिन ये फिल्म अवतार के स्तर की लग रही है. उनके मुताबिक, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है.

नमित मल्होत्रा से मांगी गई माफी

कई लोगों ने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से माफी मांगी है. जब अप्रैल में रामायण की पहली झलक देखने मिली थी, तब उनकी कड़ी आलोचना हुई थी. लोगों ने सवाल उठाए थे कि आखिर 4000 करोड़ रुपये कहां चले गए, क्योंकि तब फिल्म का VFX उन्हें काफी खराब लगा था. लेकिन जैसे-जैसे फिल्म से जुड़े और मार्केटिंग एसेट सामने आए, उन्हें भरोसा होता गया. अब चूंकि आखिरी ट्रेलर आ गया है, तो उनका भरोसा यकीन में बदल गया है. सभी का मानना है कि ये इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मार्केट में काफी अच्छी तरह से पेश करने वाली है.

ट्रेलर देखने के बाद कइयों का मानना है कि ये फिल्म ऑस्कर की रेस में सबसे आगे रहने वाली है. VFX के मामले में ये अपने नाम ऑस्कर जीत सकती है. बता दें कि फिल्म रामायण का VFX नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG ने किया है, जो इससे पहले ही 8 बार ऑस्कर जीत चुके हैं. उन्होंने ड्यून के दो पार्ट्स, इंटरस्टेलर, टेनेट, इनसेप्शन, ब्लेड रनर, फर्स्ट मशीना जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑस्कर अपने नाम किया है. अब सबका मानना है कि वो एक और अवॉर्ड जीतने वाले हैं. 

Advertisement

बात करें फिल्म रामायण की, तो ये 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. इसे दंगल बनाने वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement