यश, अभिनेता
नवीन कुमार गौड़ा (Naveen Kumar Gowda), जिन्हें उनके मंच नाम यश (Yash, Actor) से बेहतर जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा (Kannad) की फिल्मों में अभिनय करते हैं. वह कन्नड़ फिल्म उद्योग में सबसे सफल और सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं.
उन्होंने 2008 में फिल्म मोगिना मनसु से अपने करियर की शुरुआत की (Yash Debut Film). इसके बाद यश ने कई व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें मोडालसला (2010), राजधानी (2011), किरातका (2011), ड्रामा (2012), गुगली (2013), राजा हुली (2013), गजकेसरी (2014), मिस्टर शामिल हैं। और मिसेज रामचारी (2014), मास्टरपीस (2015), संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016) और केजीएफ: चैप्टर 1 (2018) और केजीएफ: चैप्टर 2 शामिल है (Yash Movies).
यश जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था (Yash Age). उनके पिता का नाम अरुण कुमार जे हैं जो BMTC परिवहन सेवा में एक ड्राइवर थे. उनकी मां का नाम पुष्पा है (Yash Parents). उनकी एक छोटी बहन नंदिनी है (Yash Sister). उनके बचपन के दिन मैसूर में बीते, जहां उन्होंने महाजन एजुकेशन सोसाइटी (एमईएस) में अपना प्री यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) किया. अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद, वे प्रसिद्ध नाटककार बी.वी. कारंथ के बेनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए (Yash Education).
रामायण में रावण बने यश ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को पहली बार कोई फिल्म दिखाई. वर्ल्ड प्रीमियर पर उनके बेटे ने भी रामायण देखी, और वो फिल्म देखने के बाद रोने लगे. आखिर क्यों उनकी आंखों से आंसू बहने लगे?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 'रामायण' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर ने अमेरिका में इस पौराणिक महाकाव्य की एडवांस बुकिंग को बढ़ा दिया है. भारत में भी इसकी कमाई में इजाफा हो गया है.
अमेरिकी यूट्यूब चैनल Our Stupid Reactions ने रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ का रिव्यू किया. जानिए फिल्म की इंग्लिश डबिंग, कहानी और गानों में उन्हें क्या कमियां लगीं और किन खूबियों की तारीफ हुई.
रणबीर कपूर की रामायण का लॉस एंजेलिस में ग्रैंड प्रीमियर हुआ. किसी विदेशी रिव्यूअर ने फिल्म को भव्य बताया, तो एक वायरल रिव्यू में 1.5/5 रेटिंग देकर वीएफएक्स और कहानी पर सवाल उठाए गए.
रामायण के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में यश के 10 सिरों वाले गोल्ड ब्रोच ने सबका ध्यान खींचा. पत्नी राधिका संग पहुंचे यश ने कन्नड़ में स्पीच देकर भी दिल जीता. जानिए उनके खास लुक की पूरी कहानी.
लॉस एंजेलिस में हुए एक विशेष प्रीमियर के बाद, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण' पर पहला रिएक्शन सामने आया हैं. जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण का लॉस एंजेलिस में ग्रैंड प्रीमियर हुआ. रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा दिखा और फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए. जानें कौन-कौन पहुंचा और कौन रहा गायब.
फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रही है. इंडिया में महंगे टिकटों के बावजूद IMAX की टिकट काफी ज्यादा बिक रही हैं. कई सारे शोज तो अभी से हाउसफुल दिख रहे हैं.
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की अमेरिका में हुई स्क्रीनिंग के बाद एक X यूजर ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और म्यूजिक की तारीफ की, खासकर एआर रहमान के संगीत को हांस जिमर के स्कोर से बेहतर बताया.
'रामायण: द राइज ऑफ अ लेजेंड' ने एडवांस बुकिंग से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसमें मुंबई में प्रीमियम रिक्लाइनर टिकट की कीमत 3,170 रुपये है.
1958 की भूकैलास से रामानंद सागर की रामायण और 2026 की नई रामायण तक, जानें शिव तांडव का सफर. क्या यश का रावण अरविंद त्रिवेदी वाला जादू दोहरा पाएगा?
नीता अंबानी और नमित मल्होत्रा ने पुष्टि की है कि रणबीर कपूर की 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, जियोहॉटस्टार पर 'पे-पर-व्यू' विकल्प के जरिए स्ट्रीम की जाएगी.
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण पार्ट 1' की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को होने वाली रिलीज से 16 दिन पहले ही शुरू हो गई है. इसकी स्क्रीनिंग सुबह 6 बजे से आधी रात तक रखी गई हैं.
'रामायण' के मेकर्स ने दशहरा के मौके पर एक म्यूजिकल सीक्वेंस के जरिए रावण के रूप में यश की झलक दिखाई. सभी की निगाहें रावण के हथियार पर टिक गई.
Ramayana Tax Free In West Bengal: रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचानी शुरू कर दी है. विजयादशमी के मौके पर इस भव्य फिल्म को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री करने का बड़ा ऐलान किया गया है.
रामायण की टीम ने यश के रावण तांडव सॉन्ग के साथ फैंस को दशहरे का खास तोहफा दिया है. इस गाने में यश ने रावण के रौद्र रूप और शिव भक्ति को बखूबी दर्शाया है.
बीते दिन हैदराबाद में रामायण फिल्म का स्पेशल इवेंट हुआ, जहां सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म पर बात की. उन्होंने फैंस से गुहार लगाई कि फिल्म में VFX की कमी निकालने से बेहतर इसे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सपोर्ट करना चाहिए.
रामायण से जुड़ा देर रात एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और नितेश तिवारी एक साथ बैठकर अपनी फिल्म के बारे में बात कर रहे थे. इस दौरान रामायण से कुछ अनदेखे सीन्स की झलक देखने मिली. पहली बार माता सीता के रूप में साईं पल्लवी का नया रूप दिखा.
बीते दिनों रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया. इसके बाद फिर फिल्म के बजट को लेकर चर्चा हो गई. हालांकि यश ने क्लियर किया है कि दो पार्ट में बनने वाली 'रामायण' फिल्म के ₹4,000 करोड़ के बजट में पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रचार का खर्च भी शामिल है.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण के इंग्लिश ट्रेलर लॉन्च पर साई पल्लवी अपने सादगी भरे अंदाज से छा गईं. लाइट पिंक साड़ी और नेचुरल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं, उनका यह देसी और रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
रामायण के नए ट्रेलर में इस बार हमें कई सारी डिटेल्स देखने के लिए मिली हैं. सबसे बड़ी झलक रावण के भाइयों की दिखीं. ट्रेलर के एक शॉट में कुंभकर्ण और रावण के चचेरे भाई खर को देखा गया, जो भगवान राम के साथ युद्ध करते नजर आएगा.