scorecardresearch
 

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, अनपैक्ड मसालों की बिक्री पर रोक, इथिलीन ऑक्साइड बैन

महाराष्ट्र FDA ने मसालों के प्रोडक्शन, पैकेजिंग और बिक्री से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है. साथ ही मसालों को स्टरलाइज करने के लिए इथिलीन ऑक्साइड के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है.

Advertisement
X
इथिलीन ऑक्साइड के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है. (Photo: PTI)
इथिलीन ऑक्साइड के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है. (Photo: PTI)

महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने मसालों के प्रोडक्शन, पैकेजिंग और बिक्री से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है. कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वे मसाले के पाउडर और मिक्स मसालों को प्रॉपर तरीके से पैक्ड और सील्ड फॉर्म में ही बेचें.

इसके साथ ही एफडीए ने मसालों को स्टरलाइज करने के लिए इथिलीन ऑक्साइड के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. मिलावट रोकने और फूड सेफ्टी के लिए ये कड़े कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'शहर गैस चैंबर बन रहे हैं', पटाखों से प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा-पूरे साल लागू रहेंगे प्रतिबंध

फूड सेफ्टी कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने मसालों के प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और सेल से जुड़े बिजनेस के लिए ये निर्देश जारी किए हैं.  नियमों के दायरे में मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स, रिटेलर्स, ई-कॉमर्स कंपनियां, होटल्स, रेस्टोरेंट्स, कैटरर्स और इंस्टीट्यूशनल किचन शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement