रणबीर कपूर, अभिनेता
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor, Actor) एक भारतीय अभिनेता हैं. वह हिंदी सिनेमा के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. अपने समय के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू सिंह (Neetu Singh) के बेटे (Ranbir Parents) हैं और हिंदी फिल्म जगत के शो-मैन कहे जाने वाले अभिनेता-निर्देशक राज कपूर के पोते हैं (Raj Kapoor, Grandfather of Ranbir Kapoor).
वर्ष 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल रणबीर कपूर को छह फिल्मफेयर पुरस्कार सहित अन्य कई पुरस्कार मिल चुके हैं (Ranbir Kapoor Awards).
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था (Ranbir Kapoor Age). उनकी बड़ी बहन, रिद्धिमा, एक इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं (Ranbir Sister). अभिनेता रणधीर कपूर उनके चाचा हैं, और अभिनेत्री करिश्मा और करीना कपूर उनकी (Kareena Kapoor) चचेरी बहने हैं. कपूर पंजाबी खत्री वंश से ताल्लुक रखते हैं (Ranbir Kapoor Family).
रणबीर की स्कूली शिक्षा दक्षिण मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई है. हस्साराम रिझुमल कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, हैदराबाद (सिंध) नेशनल कॉलेजिएट यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की. फिल्म निर्माण सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए. ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय सीखा. जहां उन्होंने दो लघु फिल्मों का निर्देशन और अभिनय किया, जिसका शीर्षक पैशन टू लव और इंडिया 1964 था (Ranbir Kapoor Ecucation).
बाद में उन्होंने फिल्म ब्लैक (2005) में संजय लीला भंसाली के साथ सहायक के रूप में काम किया और साल 2007 में भंसाली के फिल्म सांवरिया के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Ranbir Kapoor Debut). कपूर के फिल्मों में, वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी!, ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल, संजू प्रमुख हैं (Ranbir Kapoor Movies).
अपने अभिनय करियर के अलावा वह इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम (ISL Team) मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) के सह-मालिक भी हैं.
करियर के शुरुआती दौर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ उनके अफेयर काफी चर्चा में रही थी, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया. फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ भी उनका नाम लिया गया था और उनका नाम पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान (Mahira Khan) से भी जोड़ा गया (Ranbir Kapoor Affairs).
साल 2018 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने डेट करना शुरू किया और 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी की (Ranbir Kapoor Alia Bhutt Marriege). उनकी एक बेटी है जिसका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ (Ranbirl Alia Daughter).
Kumar Vishwas Love Story :कुमार विश्वास ने पत्नी संग अपनी लव स्टोरी पर बात की थी. उनसे पूछा गया था कि शादी के लिए उनके पेरेंट्स मान गए थे या फिर उन्हें बगावत करनी पड़ी थी? इसपर कुमार विश्वास ने जवाब दिया था- बगावत करनी पड़ी थी.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए बंगले ‘कृष्णराज’ में गणेश चतुर्थी मनाई। 19 सितंबर को विसर्जन के मौके पर दोनों ने बेटी राहा और नीतू कपूर के साथ बप्पा की पूजा की। पूजा की तस्वीरों में घर की झलक भी दिखी।
इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस साल कपूर परिवार के लिए गणेश चतुर्थी खास था, क्योंकि यह उनका पहला त्योहार था जो उन्होंने अपने नए 'कृष्णराज' बंगले में मनाया.
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Ganesh Chaturthi: कपूर परिवार ने साथ मिलकर बीती रात गणपति विसर्जन किया. रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर भी दिखाई दीं. सभी ने साथ मिलकर अपने नए घर के बाहर पूरे रीति-रिवाजों से गणपति विसर्जन किया.
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण: पार्ट 1’ के इंग्लिश वर्जन में बड़ा बदलाव होगा. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 30 मिनट छोटी होगी और इसमें गाने नहीं होंगे.
हिंदू देवी-देवताओं पर बनी हालिया फिल्मों के कॉस्ट्यूम की आलोचना करने के बाद, कंगना रनौत ने रामायण पर भी तंज कसने की अटकलों को हवा दे दी है. हालांकि उन्होंने रामायण का जिक्र नहीं किया.
इस साल बॉलीवुड में धार्मिक फिल्मों का चलन बढ़ा है, खासकर महाकाव्य रामायण पर आधारित तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में देव शर्मा प्रभु राम और अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर लॉन्च पर अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रसाद लेने से मना करते हुए वह कहते हैं, ‘मैं डाइट पर हूं.’ अब इस पर अजंलि अरोड़ा का रिएक्शन आया है.
रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने शुरुआत से फिल्म रामायण में भगवान राम के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं. अब एक बार फिर उन्होंने कहा कि क्यों उन्हें रणबीर के अंदर राम की झलक नहीं दिखती है.
‘रामायण’ के ‘जय जय राम’ गाने के लिए अरिजीत सिंह ने करीब 200 टेक दिए। भक्ति में डूबे अरिजीत हर टेक में नया एहसास तलाशते रहे। गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के रूप में नजर आए हैं।
रणबीर कपूर का गणपति दर्शन का 2023 का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रसाद लेने से मना करते हुए वह कहते हैं, ‘मैं डाइट पर हूं.’ इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
Ramayana: रामायण फिल्म के गाने 'जय जय राम' में सबसे दिल को छू लेने वाला पल वह है, जब श्रीराम (रणबीर कपूर) अपने छोटे भाई भरत (आदिनाथ कोठारे) से गले मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन थे भरत, जिनके त्याग को दुनिया आजतक याद रखती है.
फिल्म रामायण का पहला गाना रिलीज हो गया है. राम-सीता के स्वंयवर को दिखाता ये गाना फैंस का दिल जीत रहा है. इसमें फिल्म के कुछ नए कलाकारों की झलक दिखी है. जानते हैं किसने कौन सा रोल प्ले किया है.
Ramayana: अयोध्या की गलियों से लेकर श्रीराम के योद्धा रूप और माता सीता के साथ प्रेम कहानी को समेटे फिल्म 'रामायण' का गाना 'जय जय राम' रिलीज होते ही वायरल हो गया है. जानें गाने में दिखाए गए माता सीता के स्वयंवर के पीछे की पौराणिक कथा.
Jai Jai Ram Song Reaction: नितेश तिवारी की 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज होते ही दर्शकों का रिएक्शन पूरी तरह बदल गया है. शुरुआती ट्रोलिंग के बाद अब सोशल मीडिया पर हर कोई भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के शांत, गंभीर अवतार की जमकर तारीफ कर रहा है.
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हो गया है. एआर रहमान, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और कुमार विश्वास का ये गाना सुनने में मधुर है, लेकिन पुरानी राम भजन की धुन के सहारे इसकी ओरिजिनैलिटी पर सवाल उठते हैं.
Ramayana First Song Jai Jai Ram Public Reaction: 'रामायण' फिल्म का पहला भक्ति गीत 'जय जय राम' रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है. अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज और राम-सीता के भव्य स्वयंवर के दमदार दृश्यों ने इस गाने को और भी खास बना दिया है.
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है. एआर रहमान के संगीत और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गाने को कुमार विश्वास ने लिखा है. जानें उन्होंने श्रीराम और इस गीत को लेकर क्या कहा.
Ramayana First Song Jai Jai Ram Out: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज हो गया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बेहद ही प्यारा तोहफा दिया. इसका ऐलान बीते दिन किया गया था.
Ramayana Siya Ram Poster: 'रामायण' के मेकर्स ने आज गणेश चतुर्थी के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है. मच-अवेटेड फिल्म रामायण का भव्य पोस्टर जारी हो गया है. फिल्म का पोस्टर फैंस के दिलों को छू रहा है.
मचअवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी एक्साइटमेंट है. जिसके मुताबकि गणेश चतुर्थी पर फिल्म से जुड़ा पहला गाना रिलीज होगा.