उत्तर प्रदेश की राजनीति में नवरात्र के पावन पर्व के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे चिकन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने इस हरकत को सनातन धर्म और हिंदुओं की आस्था का अपमान करार दिया है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि नवरात्र जैसे पवित्र समय में मांसाहार की दावत करना और उसका वीडियो सार्वजनिक करना हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है.